✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर: अपराधियों के एनकाउन्टर के लिए पप्पू यादव देंगे पुलिस को इनाम, जानिए क्या है मामला  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:41:33 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार में अपराध नया नहीं है. लेकिन जिस तरह से लगातार अपराध में बढ़ोतरी हो रही है, उससे लगातार पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में एक अपराधी ने एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी. हत्या निर्मम तरीके से की गई थी. लगातार इस हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की लोग मांग कर रहे हैं. इसी बीच पप्पू यादव ने पुलिस को एनकाउन्टर में आरोपियों को मार गिराने के लिए कहा है. इसके बदले वो पुलिसवालों को इनाम देंगे.      

नीलम देवी की हुई थी हत्या

दरअसल, पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास तीन दिसंबर की शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से कई वार कर महिला की हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद मामले को लेकर नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला भी जारी है.

पप्पू यादव ने परिवार की आर्थिक सहायता की

इसी क्रम में आज जाप प्रमुख पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने पचास हजार रुपए मदद के रूप में परिवार को दिया और बेटी की शादी के समय एक लाख रुपए देने की बात कही. पप्पू यादव ने घटना को लेकर स्पीडी ट्रायल के तहत दोषी को फांसी की सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मदद करने की बात कही. इसके साथ ही पप्पू यादव ने एलान किया है कि अपराधियों को पुलिसकर्मी इनकाउंटर करके मारेंगे तो उन्हें वो इनाम देंगे. वहीं मृतिका की बेटी का कहना है कि घटना के बाद आज किसी नेता के द्वारा मदद दी गई है.

Tags:BhagalpurPappu Yadavencounter of criminalsBIHAR NEWSPIRPAINTI MURDERWOMEN MURDER BY MULTIPLE KNIFE CUTSBIHAR NEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.