✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर: मोटरसाइकिल गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, कई बाइक बरामद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:09:36 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जिला में बढ़ रहे मोटर साईकिल चोरी को देखते हुए सभी थाना ओ०पी० अध्यक्ष को निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने क्षेत्र में चोरी गये मोटरसाईकिल की बरामदगी और मोटरसाईकिल चोरी में संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें. इसी कड़ी में औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना, तिलकामांझी थाना, घोघा थाना, सुलतानगंज थाना और अन्य थाना की पुलिस द्वारा दर्जनों चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई. इस अभियान के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया.

5 मोटरसाइकिल बरामद

छापामारी टीम के द्वारा लवकुश कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल जप्त की गई. उसी के निशानदेही पर सबौर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने सुबोध कुमार, संजीप कुमार और कुन्दन कुमार के पास से भी कई बाइक बरामद की गई. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुन्दन कुमार मोटरसाईकिल मैकैनिक है और वह चोरी के मोटरसाइकिल के पार्ट्स को दूसरे गाड़ी में लगाकर जुगाड़ लगाता था. इस प्रकार कुल चार अपराधियों के पास से 05 मोटरसाईकिल और 01 अर्धनिर्मित जुगाड़ गाड़ी बरामद की गई. वही बरारी थाना से एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह से तालुकात रहने रखने वाले अपराधी को पकड़ा गया. यह जानकारी प्रेस वार्ता कर लॉ एंड ऑर्डर DSP  गौरव कुमार ने दी.  गिरफ्तार अपराधियों में लव कुश कुमार, सुबोध कुमार, संजीव कुमार, मंडल, कुंदन कुमार और अंकज कुमार है. इनमें कई अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.