✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेतिया: पर्चाधारी जमीन को लेकर फायरिंग, 5 महिलाएं घायल, एक व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:13:52 AM

बेतिया(BETIA): बेतिया में पर्चाधारी जमीन को लेकर फायरिंग हुई. इस गोलीबारी में कुल 5 महिलाएं घायल है. फायरिंग जमीन कब्जाने को लेकर की गई. गोलियां की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. फायरिंग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे मौके पर पहुंचे.

घटना नौतन प्रखंड के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की हैं. जहां पर्चाधारी जमीन पर कब्जा को लेकर फायरिंग हुई. घायलों के परिजनों की मानें तो 1985 में सरकार द्वारा अनुदान में जमीन दिया गया था. उस समय से यह मामला कोर्ट में चल रहा था. जिसमें एक पक्ष का कहना है कि उसके पक्ष में कोर्ट ने निर्णय लिया हैं. उसके बावजूद भी दूसरे पक्ष के नकटी पटेरवा गांव निवासी शीशीर दुबे जबरन उस जमीन पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जमीन जोतने लगे. जिसे मना करने पहले पक्ष के लोग जमीन पर पहुंचे. तो दूसरे पक्ष के शीशीर दुबे के द्वारा अंधाधुन फायरिंग की गई. जिसमें जगदीशपुर थाना क्षेत्र नकटी पटेरवा गांव निवासी चंदा देवी पति हृदयानंद महतो, बबिता देवी पति इंद्रदेव महतो, शनिखा देवी पति देवकी महतो, मंजू देवी पति ढलाई महतो, अमृता देवी पिता हरी महतो को गोली लग गई जो गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच

सभी घायलों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पर्चाधारी जमीन को लेकर फायरिंग हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आखिर में जमीन किसकी है. फायरिंग के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. वही जिसने फायरिंग की है उसकी पहचान हो गई हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले का बंदूक जब्त किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags:BettiahFiring over parchadhari landBettiah Firing5 women injuredBIHAR NEWSBIHAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.