✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेतिया : मेयर प्रत्याशी के पति के साथ नंगे पांव भागी अक्षरा सिंह, जानिए क्या है वजह 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:14:53 AM

बेतिया(BETTIAH): भोजपुरी फैंस की ऐसी दीवानगी..! निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए बेतिया पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की रैली में कुछ इस कदर भीड़ उमड़ी कि अक्षरा को स्कूटी से भागना पड़ा, चप्पल पहनने का भी मौका नहीं मिला. भीड़ भी स्कूटी का पीछा करती रही. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लहूब वायरल हो रहा है. 

बता दें कि नगर में रोड शो करने के बाद अक्षरा का काफिला पोखर भिंडा गांव में पहुंचा. रोड शो खत्म हो जाने के बाद वह गाड़ी से नीचे उतर गई. गाड़ी से नीचे उतरते ही फैंस की भारी भीड़ लग गई. अक्षरा सिंह की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए फैंस टूट पड़े. मौके की नजाकत देखते हुए प्रत्याशी के पति ने अक्षरा सिंह को स्कूटी पर बैठाया और भीड़ से बचाने के लिए भागने लगे. हालांकि फैंस ने तब भी हार नहीं मानी और स्कूटी के पीछे-पीछे दौड़ने लगे. किसी तरह प्रत्याशी के पति अक्षरा सिंह को बचाकर बेतिया लेकर आए.

बता दें कि 28 दिसंबर को बेतिया में निकाय चुनाव (Municipal elections in Bettiah) होना है. जिसमें अक्षरा सिंह मेयर प्रत्याशी गरिमा देवी सिकारिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बेतिया आई थी. बेतिया में उन्होंने गरिमा के सपोर्ट में रोड शो किया. हालांकि प्रचार के बाद सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के पति रोहित सिकारिया और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है.

Tags:bihar newsBettiahAkshara Singh ran barefoot with the mayor candidate's husband

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.