✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बंगाल के कद्दावर भाजपा नेता दिलीप घोष 61 साल की उम्र में बनेंगे दूल्हा, पढ़िए किस नेत्री से करेंगे विवाह

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:04:00 AM

TNP DESK- पश्चिम बंगाल के कद्दावर  भाजपा नेता दिलीप घोष 61 साल की उम्र में दूल्हा बनने जा रहे है. वह भाजपा की ही नेत्री से विवाह करेंगे.  आज यानी 18 अप्रैल को कोलकाता के उनके आवास पर एक सादे समारोह  में वह विवाह बंधन में बंध  जाएंगे.  बताया गया है कि भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता रिंकू मजुमदार  के साथ वह विवाह करेंगे.  इस  शादी समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हों सकते है.

  दिलीप घोष के शादी करने के निर्णय की चर्चा धनबाद में भी हो रही है.  धनबाद के एक भाजपा नेता ने भी होने वाली शादी  की पुष्टि की है.  बताया जाता है कि दिलीप घोष और रिंकू की मुलाकात पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान हुई थी.  और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. 

 खास बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दिलीप घोष के हार के बाद जब वह हतोत्साहित  हुए तो, रिंकू मजुमदार  ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था.  पहले तो वह तैयार नहीं हुए  लेकिन धीरे-धीरे इसके लिए राजी हो गए.  यह शादी पूरी तरह से  सादगी भरी होगी, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा भाजपा नेता शामिल हो सकते है.  दिलीप घोष के बारे में बताया जाता है कि 1984 में राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े और 2014 में बीजेपी में सक्रिय हुए.  अब तक वह अविवाहित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBangalBJP NetaWiwahDilip GhoshBengal's powerful BJP leader Dilip GhoshBJP leader Dilip Ghosh will become a groom at the age of 61

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.