✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बंगाल: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, कौन बन सकता है मंत्री, चयन का क्या होगा आधार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 5:19:59 PM

टीएनपी डेस्क:  पश्चिम बंगाल में अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर टिक गई है.  चर्चाओं का बाजार गर्म  है.  कौन मंत्री बनेंगे, किन्हे कौन सा विभाग मिलेगा, इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है.  इस बीच बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु  अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले है.  इसके बाद अटकलों  का बाजार और गर्म हो गया है.  बंगाल में नई सरकार के बने दो सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल गठन पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है. 

अभी तक केवल पांच मंत्रियो को ही विभाग आवंटन 
 
केवल पांच मंत्रियों को ही विभाग आवंटित किए गए है.  पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन कब होगा, किसे  कौन सा विभाग दिय  जाएगा, इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है.  सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री सुभेंदु  अधिकारी ने अमित शाह से बंगाल मंत्रिमंडल पर अपने दिल्ली दौरे के क्रम में विस्तृत चर्चा की है.  हो सकता है कि दिल्ली से लौटने  के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की कार्रवाई शुरू  शुरू हो.  चर्चा तेज है कि निर्णय लिया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में लोगों को किस आधार पर जगह दिया जाए.  हो सकता है कि हिंदू आबादी के सभी वर्गों को मंत्रिमंडल में जगह मिले।  पहले विधायक रह चुके लोगों को भी जगह मिल सकती है.  

बंगाल में 20 जून तक तैनात रहेंगी 500 कंपनियां 

अनुभवी लोगों को स्थान देने पर चर्चा चल रही है.  वैसे बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद माना जा रहा है कि बंगाल में बहुत कुछ बदलेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं.  बंगाल में भाजपा सरकार की कानून -व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है.  इस बीच जानकारी निकल कर आई है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लॉ एंड ऑर्डर को ठीक रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला कर लिया है .  गृह मंत्रालय ने राज्य में केंद्रीय बलों की 500 कंपनियों की  तैनाती 20 जून तक रखने का निर्देश दिया है.  इस संबंध में सूत्र बता रहे हैं कि गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेज दिया गया है.

Tags:DhanbadBangalBengal Cabinet Expansion 2026West Bengal Cabinet ExpansionBengal Politics NewsTMC Leaders Minister RaceBengal Cabinet Expansion Latest NewsWest Bengal Political NewsMamata Banerjee Latest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.