✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना की दो किश्तों का इंतजार कर रही लाभुक, जानिए खाते में कब खटखटा आएंगे 5 हजार रुपये

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 12:13:16 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की करीबन 56 लाख महिलायें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 21वीं और 22वीं किश्त का इंतजार कर रही हैं. असल में राज्य में अप्रैल महीने की किश्त यानि की योजना की 21वीं किश्त मंईयांओं के खाते में नहीं भेजी गई है. वहीं अब मई का महिना शुरू हो चुका है और अब 22वीं किश्त भी लंबित होने को है. ऐसे में यह खबर सामने आई है की इस बार राज्य की लाभूक मंईयांओं को एक साथ 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी, पर अब सवाल है कि आखिर यह राशि राज्य की मंईयां के खाते में कब तक भेजी जाएगी. ऐसे में अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं और आप भी 21वीं और 22वीं किश्त के इंतजार में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. 

दरअसल राज्य में दो किश्तें लंबित होने के कारण अब सरकार ने फैसला किया है की अब लाभुकों के खाते में एक साथ कुल 5000 रुपये भेजे जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार राज्य की लाभुक महिलाओं को 10 तारीख से दोनों किश्तों का भुगतान होना शुरू हो जाएगा. ऐसे में अब जल्दी ही राज्य की मंईयांओं को डबल खुशी मिलने जा रही है. एक साथ दो किश्तों का भुगतान होने से राज्य की मंईयांओं को बड़ी मदद मिलेगी जिससे वह अपने कई जरूरी काम निपटा सकेंगी. 

बताते चलें कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के द्वारा लगभग सभी जिलों में करीबन 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की जाने वाली है. ऐसे में यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर महीने तक के भुगतान के लिए दी जाएगी. ज्ञात हो कि राज्य में करीबन 56 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान किया जा रहा है. इस योजना के तहत 2500 रुपये की सहायता राशि का भुगतान महिलाओं को सशक्त बनने के लिए दिया जाता है. ऐसे में इस बार राज्य कि मंईयांओं को दो किश्तों का भुगतान होने जा रहा है.

Tags:Maiyan Samman YojanaMaiyan Samman Yojana updatemaiyan samman yojnamaiya samman yojnamaiyan samman yojana big updatemaiyan yojanamaiyan samman yojana latest newsmaiyan samman yojana 21vi kistmaiyan samman yojana 22vi kistmaiyan samman yojana 21vi 22vi kistlatest newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.