✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय कोर्ट ने फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर पर जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:30:11 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): देश की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोट द्वारा जारी यह गिरफ्तारी वारंट बेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर जारी किया गया है. जिसमें देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था. इस बेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एक मुकदमा पिछले साल दर्ज कराया गया था. इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

पूरा मामला 

इस संबंध में बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया की पिछले वर्ष वेब सीरीज कंपनी के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था. जिसमें भारतीय सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं जिनकी वजह से हम सुरक्षित रहते हैं, जब वह ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहनाकर शारीरिक संबंध स्थापित करती है. इस संबंध में अधिवक्ता ने बताया कि जिसके खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था. यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहाँ से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछले तारीख में मजिस्ट्रेट ने तमिला प्रतिवेदन की मांग की थी. जो प्रतिवेदन  की मांग की गई थी जो कोर्ट को संतोषजनक लगा जो एकता कपूर और शोभा कपूर के ऑफिस में उनके कर्मचारी के द्वारा रिसीव किया गया था. उसमें यह टिप्पणी की गई थी कि स्टूडियो में शोभा कपूर मौजूद नहीं थी इसलिए उस तमिला प्रतिवेदन को सम्पूस्ट करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.