✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय: उद्घाटन के पहले ही टूट गया 13 करोड़ लागत से बना पुल, स्थानीय लोगों का आरोप- पुल के निर्माण में लूट-खसोट

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:27:01 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड मे बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल आज सुबह बीच से टूट कर पानी मे समा गया. बताया जा रहा है कि यह पुल बीते 9 सालों से निर्माणाधीन था और एप्रोच पथ के अभाव में यह अनुपयोगी बना हुआ था. कुछ दिन पहले इस पूल मे दरार आ गया. लगभग 13 करोड़ की लागत से बने, इस पूल में 2 दिन पहले पिलर नंबर 2-3 के बीच दरार देखी गई थी. इसके बाद से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी और रविवार को यह पुल टूटकर नदी में समा गया.

वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से लगाई गई रोक

पुल के धसने और  दरार की सूचना मिलते ही बलिया एसडीओ रोहित कुमार एसडीपीओ कुमार वीरेंद्र सहित कई पदाधिकारी वहां पर पहुंचे हुए हैं. फिलहाल इस घटना के बाद पुल के दोनों तरफ चौकीदार की तैनाती करने के साथ ही पुल के दोनों तरफ ब्रैकेटिंग कर सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इसे संयोग कहें कि अब तक इस पर किसी बड़े वाहन का परिचालन शुरू नहीं किया जा सका. वरना किसी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुल के निर्माण में लूट-खसोट की गई है.

Tags:BegusaraiBridge built at a cost of 13 crores broke downconstruction of the bridgeloot and plunder in the construction of the bridgeBEGUSARAI NEWSBIHAR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.