✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय की तरह  वैशाली में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 19, 2022,
Updated: 6:12 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय के बाद अब वैशाली में भी अपराधियों ने दहशत फैलाना शुरू कर दिया है. क्योंकि बेगूसराय के जैसे ही वैशाली में बाइक सवार अपराधी हाजीपुर मरई रोड पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पासवान चौक की तरफ भाग गए. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस जांच में जुटी है.

शहर में घुसते ही करने लगे गोलीबारी

बताया जा रहा है कि पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसते ही एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि शहर में घुसते ही मड़ई चौक के पास आदर्श अस्पताल के सामने बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और गोलीबारी करते हुए राजेन्द्र चौक की तरफ भाग निकले. लगभग आधे किलोमीटर तक अपराधियों ने हथियार लहराते हुए गोलीबारी की है. 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम मौके पर पहुंच कर अपराधियों के पीछे गई. लेकिन अपराधियों का कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने पूरे शहर की घेराबंदी कर सीमा को सील कर दिया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.