✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IPL शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस टीम में हेरफेर, हार्दिक पांड्या नहीं अब सूर्य कुमार यादव संभालेंगे टीम की कमान

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:10:32 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत होने वाली है. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के साथ होने वाला है. सभी 10 टीमों के कप्तान भी फाइनल हो चुके हैं. लेकिन आईपीएल के शुरू होने से 2 दिन पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने टीम के कप्तान में हेर-फेर कर दिया है. अब मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव करेंगे. वहीं, सिर्फ कप्तानी ही नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या 23 मार्च को होने वाले मुंबई इंडियंस (MI) का पहला मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

19 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हार्दिक पांड्या ने इस बात की जानकारी दी कि, आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में वे कप्तानी नहीं करेंगे. 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले इस मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे.

दरअसल, दाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है. पिछले आईपीएल सीजन में हुए मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण पांड्या पर यह प्रतिबंध लगा था. जिसे इस सीजन मुंबई इंडियंस के पहले मैच में लागू किया जा रहा है. हालांकि, 23 मार्च के बाद होने वाले मुंबई इंडियंस के अन्य मैचों में फिर से टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को ही सौंप दी जाएगी.

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

मुंबई इंडियंस का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. जिसके बाद दूसरा मैच 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ और तीसरा मैच 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला जाएगा. वहीं, 15 मई को मुंबई इंडियंस आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:mumbai indiansindian cricketmumbai indians 2025 squadmumbai indians 2025 playermumbai indians 2025 captainmumbai indians squadipl 2025 mumbai indian playing 11indian batsmenindian bowlerteam indiaindian cricket teamindian cricket newsindian premier leaguemumbaiindianshardik pandya battinghardik pandyaमुंबई इंडियंसभारतीय क्रिकेटमुंबई इंडियंस 2025 टीममुंबई इंडियंस 2025 खिलाड़ीमुंबई इंडियंस 2025 कप्तानमुंबई इंडियंस टीमआईपीएल 2025 मुंबई इंडियन प्लेइंग 11भारतीय बल्लेबाजभारतीय गेंदबाजटीम इंडियाभारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट समाचारभारतीय प्रीमियर लीगमुंबई इंडियंसहार्दिक पांड्या बल्लेबाजीहार्दिक पांड्याipl 2025ipl2025 iplipl 2025 rcbipl 2025 newsipl 2025 datesipl 2025 updatesipl 2025 new teamipl 2025 news todayipl new team 2025ipl 2025 all team squadipl schedule 2025ipl newsipl matchesipl cricketipl 2025 freeipl 2025 livecsk in ipl 2025ipl 2025 teamsipl 2025 venueipl 2025 rankingms dhoni ipl 2025kl rahul ipl 2025ipl 2025 sheduleipl 2025 best teammumbai indians captain suryakumar yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.