✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

डेटिंग एप के चक्कर में लड़कों को फंसा रही हसीनाएं! रांची में चल रहा बड़ा खेल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:57:24 AM

रांची(RANCHI): हाल के दिनों में डेटिंग एप का चलन बढ़ा हुआ है. जहां युवा-युवती एक दूसरे की सारी जानकारी साझा कर दे रहे हैं. इस डेटिंग एप पर कई ऐसी लड़कियां भी शामिल है. जो लड़को को झूठे प्यार के झांसे में फंसा कर उनसे पैसे ऐंठ रही है. एक ऐसा ही मामला रांची में देखने को मिला. एक लड़का डेटिंग एप पर लड़की के साथ बातचीत कर रहा था. इस बीच ही एक दिन बातचीत में लड़की ने घूमने के लिए बोला. इसके बाद दोनों निकल गए फिर जो हुआ इसे देख कर लड़के के पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी.

दरअसल रांची के रातू रोड के रहने वाले सत्यजीत ने टिंडर नाम के एक एप पर अपनी आईडी बनाई. इसके बाद उसे एक लड़की मिली. दोनों में दो दिन खूब बात हुई. शुरूआत में चैटिंग हुई इसके बाद बात फोन कॉल तक पहुंची और दोनों बात करने लगे. लड़की को भरोसा हो गया कि लड़का उसके जाल में पूरी तरह से फंस गया है.

इसके बाद लड़के को लड़की ने कहा कि चलो कहीं घूमते है. रांची में कई जगहों पर खूब दोनों घूमे. इस दौरान वह मेन रोड स्थित बार लेकर गयी और लड़के को बोला कि यह उसके जान पहचान का है. चलो यहां वह खर्चा करेगी. इसके बाद फिल लड़की ने करीब 10 हजार रुपये का शराब ऑर्डर की. जब बिल पेमेंट करने का टाइम आया तो बाथरूम जाने की बात कहकर फरार हो गई.

जब युवक को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि बार में किचेन के रास्ते लड़की फरार हो गई. पुलिस ने लड़के को पूछताछ के बाद घर भेज दिया.

 

 

Tags:ranchiranchi newsBeauties are trapping boysdating appsdating apps frauddating apps fraud newsfraud on dating app in ghaziabadonline dating appsscams on dating appsbest dating appsdating apps 2023dating apps scamsaverage guy on dating appsdating app frauddating app fraud tipsdating apps exposeddating apps statisticsare dating apps worth itdating apps don’t work for guysthe ugly truth about dating appsRanchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.