✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JSSC हो या BPSC, पटना हो या रांची, तस्वीर एक, मांग रहे नौकरी मिल रही लाठी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 26, 2024,
Updated: 7:50 PM

टीएनपी डेस्क(TNPDESK): बिहार और झारखंड कहने को तो अलग अलग राज्य है. लेकिन दोनों राज्यों में छात्रों के मुद्दे एक समान है. झारखंड में JSSC के द्वारा ली गई परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बवाल मचा है तो बिहार में BPSC घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों राज्यों से एक जैसी तस्वीर सामने आरही है. CGL की परीक्षा के विरोध में अभ्यर्थी पर जमकर लाठी चली तो बिहार में BPSC के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लठ बरसाया है.इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि छात्र मांग रहे है नौकरी और मिल रही लाठी तो गलत नहीं होगा.

दरअसल झारखंड में JSSC CGL की परीक्षा में छात्र पेपर लीक का आरोप लगा रहे है. इसे लेकर सड़क से कोर्ट तक अपनी लड़ाई लड़ रहे है. इस बीच जब बीते दिन छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे तो जमकर लाठी चली. लेकिन छात्रों का हौसला नहीं टूटा. अपने आंदोलन को जारी रखा. आखिर में कोर्ट ने इस परीक्षा के रिजल्ट के प्रकाशन पर रोक लगा दिया है.इसके बाद भी छात्र सीबीआई जांच की मांग सरकार से कर रहे है.

दूसरी ओर बिहार में 70 वीं BPSC परीक्षा को लेकर भी बवाल जारी है. छात्र परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है.इसी दौरान आयोग के दफ्तर को घेरने जा रहे थे. तभी पुलिस ने जमकर लाठी चलाई है. छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पुलिस जवानों ने पीटा है. इस लाठी चार्ज में कई छात्र घायल हुए है.जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अब सवाल सरकार से है आखिर छात्रों को अपने भरोसे में क्यों नहीं ले पा रहे है. क्या परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो बड़े अधिकारी या सरकार में बैठे लोग छात्रों के पास जा कर उनके दर्द को क्यों नहीं समझ पा रहे है. आखिर छात्र जब कुछ बोल रहे है उसका कोई आधार और सबूत तो उनके पास मौजूद होगा. आखिर कब तक नौकरी के नाम पर छात्रों को लाठी मिलती रहेगी.

Tags:bpsc protestbpsc protest livebpsc protest patnakhan sir bpsc protestbpsc student protestpatna bpsc protestbpscbpsc protest newsbpsc protest khan sirnitish kumar bpsc protestbpsc candidate protestbpsc protest lathichargebpsc 70th exam protestbpsc students protestbpsc protest latest updatebpsc protest injured studentsbpsc protest updatebihar bpsc protestbpsc protest hunger strikebpsc protest student demandsjssc cgljssc cgl updatejssc cgl examjssc cgl newsjssc cgl paper leakjsscjssc cgl exam paper leakpaper leak in jssc cgl examjssc cgl exam 2024jssc cgl exam resultjssc cgl latest updatejssc newsjssc cgl resulthigh court on jssc cgl today newsjssc cgl exam newsjssc cgl result outjssc cgl latest newsjssc cgl high court newsjssc cgl scamjssc cgl 2024jssc cgl exam paper leak livejssc cgl reexamjssc cgl jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.