टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आजकल देश में साइबर क्राइम के कई मामलों ने इंसान की जिंदगी मुश्किल कर दी है. ओटीपी,पासवर्ड धोखाधड़ी से मांगकर एकाउंट खाली कर दिया जा रहा है. दगेबाज ऑनलाइन इस घटना को अंजाम दे रहें है. लिहाजा, सावधानी बरतने की जरुरत है. जालसाज कही न कही किसी न किसी मौके पर ताक में रहते हैं कि कैसे रुपये उड़ाया जाए. धोखाधड़ी के केस एटीएम में कैश निकालते वक्त हो रही है. लिहाजा, हमे सतर्क रहने की जरुरत है. चलिए, एटीएम से कैश निकालते वक्त क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.
दूसरों की न लें मदद
अकसर देखा गया है कि, जब एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं, तो थोड़ी सी परेशानी पर हम बाहर ख़ड़े अनजान व्यक्ति की मदद लेते हैं. जो हमे कतई नहीं करना चाहिए. ऐसे कई मामले हो चुके हैं, जहां लोगों के साथ फ्राड हो चुका है. आपको बता दें की ऐसा करने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि आज कल जालसाज सामान्य व्यक्ति बन कर आपको ठगने की ताक में रहते हैं.पैसे निकालने में परेशानी होने पर आप एटीएम में मौजूद गार्ड की सहायता ले सकते हैं.
किसी को पिन नहीं बताएं
अकसर हम सोचते हैं की एटीएम के अंदर कोई भी नहीं है तो आसानी से बिना छुपाए पिन डाल दें लेकिन ऐसा करने से बचें. जालसाजों की नजर आप पर हर वक्त रहती है. हमेशा एटीएम में अपना पिन गोपनीय तरीके से डाले ताकि कोई उसे जान नहीं सके. पिन की गोपनियता ही आपकी सुरक्षा है.
एटीएम मशीन जांच ले
पैसे निकालते वक्त आप जल्दबाजी कतई नहीं करना चाहिए । हमेशा पैसे निकालने से पहले एटीएम मशीन की जांच कर लेनी चाहए की इस मशीन के साथ किसी ने छेड़छाड़ तो नहीं की है. इसके साथ ही , यह भी देख ले की कोई आस-पास आपकी गतिविधियों को देख तो नहीं रहा है.
हमेशा बदले पिन
आप अगर हमेशा कैश से पेमेंट करते हैं, तो लाजमी है कि आपको एटीएम से कैश निकालना पड़ता है। लिहाजा , ऐसे हालात में एक निरंतर अंतराल पर अपना पिन बदलते रहना चाहिए. इससे जालसाजी और धोखे की संभावना न के बराबर हो जाएगी. एक चिज हमेशा याद रखिएगा आपकी सावधानी ही इस तकनीकी की दुनिया में बचाव हैं.
रिपोर्ट: शिवपूजन सिंह