✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अगर आप भी खाते हैं स्ट्रीट फूड तो हो जाएं सावधान, इस वीडियो को देख हो जाएंगे हैरान  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:10:15 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : स्ट्रीट फूड को सभी दीवाने है. लोग घर का खाना यहाँ तक कि होटल के खाने से भी ज्यादा स्ट्रीट फूड पसंद करते है. समोसा जैसी न जाने कितनी वैरायटी होती हैं जो आपको स्ट्रीट पर मिलती है. मगर जितना ही इन खानों में स्वाद होता है, उतना ही ये हमारे शरीर के लिए हानिकारक है. कई जगहों पर साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक विडिओ तेजी से वाइरल हो रहा है. आप इस वीडियो को देखने के बाद सड़क पर खाने से पहले सौ बार सोचेंगे, या फिर आप शायद स्ट्रीट फूड खाना ही छोड़ दें. 

गंदे पानी से धोया जा रहा है थाली 

इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स नाले के पानी से बर्तन धो रहा है. सड़क किनारे स्टॉल पर कुछ खाने का सामान बेचा जा रहा है. ठेले के चारों ओर गंदा नाली का पानी ही पानी है. जिसके बीच ये खाना बेचा जा रहा है मगर सबसे हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि यहाँ जिस थाली में लोगों को खाना परोसा जाता है उस थाली को सड़क के गंदे पानी से धोया जा रहा है. अब इसे देख कर शायद ही आप स्ट्रीट फूड खा पाएंगे. 

ग्राहकों के सेहत से मजाक 

इस वीडियो को देखने के बाद सभी को एक ही खयाल आया होगा कि ये जाहीर सी है कि दुकानदार उसी थाली में लोगों को खाने को देगा. अब इससे आप अंदाज लगा लीजिए कि आपके शरीर के साथ कैसा मजाक किया जा रहा है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि सड़कों पर खाना खाना अस्वास्थ्यकर है. अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं तो इन सब चीजों से दूर रहें. नहीं तो कही न कही आपको भी ऐसे थाली में खाना मिल सकता है और आप बीमार पड़ सकते है. 

वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वाइरल होते ही अब लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भारत के स्ट्रीट फूड में आपका स्वागत है दोस्तों. वही अन्य ने लिखा कि यहां यह बहुत सामान्य है. ऐसे ही लोग अब इसपर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है.

रिपोर्ट: पूर्णिमा पांडे 

Tags:viral videostreet foodeat street foodviral video of street food

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.