✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाकुंभ में मुस्लिम महिला को नहाना पड़ गया भारी, मिल रही जान से मारने की धमकी, थाने में लगाई सुरक्षा की गुहार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:32:53 PM

रांची (RANCHI) : रांची के नगड़ी थाना पुलिस के पास महिला ने आवेदन देकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है. महिला ने अपने ही समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया है कि वे उसे जन से मार देंगे.  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानिए क्या है पूरा मामला

नगड़ी की रुगड़ी टोली की रहनेवाली मुस्लिम महिला को महाकुंभ जाकर स्नान करने और लाल पाड़ की साड़ी पहनने के साथ-साथ भजन गाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. महिला ने इसे लेकर नगड़ी थाने में आवेदन देकर मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके घर आकर धमकी दी थी.

चरकी निशा ने बताया कि उस दरम्यान वो घर में नहीं थी, लेकिन जो लोग आए थे उनके द्वारा उनकी मां और बच्चों को धमकी दी गई थी और कहा गया था कि मुस्लिम लोग महाकुंभ नहीं जाते और न ही भजन गाते है. महिला के द्वारा सीठियो सदर के सेक्रेटरी और रुगड़ी टोली के सदर सेक्रेटरी पर धमकी का आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर सदर सेक्रेटरी से बात की गई तो उन्होंने इस बात को पूरी तरह खारिज किया. बहरहाल पूरे मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगी. अब देखना होगा पुलिस की जांच में क्या कुछ सामने आता है.

रिपोर्ट-समीर

 

 

 

 

 

Tags:Bathing in Maha Kumbhmaha kumbhkumbh melamaha kumbh mela 20252025 mahakumbh in prayagrajmaha kumbh 2025maha kumbh melamaha kumbh mela at prayagraj in 2025kumbh mela 2025kumbhmaha kumbh mela in bengalikumbh in englishkumbh 2025sadguru speech in englishkumbh in ujjainforeigners in maha kumbhmaha prasad in maha kumbhmaha kumbh 2025 in prayagrajkumbh festival in indiarussian in prayagraj kumbhkumbh mela newskumbh in prayagrajkumbh mela in indiaBathing in Maha Kumbh proved costly for a Muslim womanprotection at the police stationgetting death threats

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.