✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

के के पाठक के खिलाफ़ BASA का विरोध जारी, मानसिक सद्बुद्धि के लिए 3 मिनट का किया मौन धारण 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:58:00 AM

पटना(PATNA): बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के के पाठक के गाली वाला वीडियो वायरल होने के बाद BASA आक्रमक मूड में है. गुरुवार को BASA के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था. इसके बाद शुक्रवार को आज BASA भवन में तमाम सदस्यों ने केके पाठक के मानसिक सद्बुद्धि के लिए 3 मिनट का मौन धारण किया. इस दौरान BASA के अध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ऐसे अधिकारी बिपार्ड में कैसा प्रशिक्षण देते होंगे ये सोचने वाली बात है. बिपार्ड के द्वारा एक कनीय कर्मचारी के द्वारा केके पाठक के अलोक में माफी माँगी गई है, जिसको BASA नहीं मानती है. मुख्यमंत्री को ऐसे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए. अगर हमारी मांगों को नहीं मानी जाती है तब प्रदर्शन जारी रहेगा. आगामी रविवार को BASA भूख हड़ताल करेगी. 

क्या  है मामला 

दरअसल आईएएस अधिकारी के के पाठक का एक वीडियो वायरल हुआ है. वाइरल वीडियो में पाठक जी अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे और चेन्नई के बारे में बता रहे थे और बिहारियों पर सवाल उठा रहे थे. इतना ही नहीं, एक डिप्टी कलेक्टर को हरियाणवी लैंग्वेज में गाली गलौज भी  कर रहे थे. केके का ये वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान का है. केके पाठक सिर्फ अधिकारियों पर ही गुस्सा नहीं रहे हैं बल्कि बिहार के लोगों पर भी गुस्सा कर रहे हैं. कहते हैं कि बिहार के लोग रेड लाइट पर भी हॉर्न बजाते हैं. केके पाठक गाली देकर कहते हैं कि कभी देखे हो, चेन्नई में लालबत्ती पर हॉर्न बजाते हुए. यहां के लोगों को कोई समझ नहीं है. केके पाठक ने एक डिप्टी कलेक्टर को गाली देते हुए कहा कि यहां के डिप्टी कलेक्टर भी वैसे ही हैं. एक अधिकारी को निर्देश देते हुए कहते हैं कि मुझे लिख कर दो मैं इनकी मां-बहन एक करता हूं. 

Tags:biharkk phathakBASA's protest against KK Pathak continues

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.