☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर सहित इन पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई 

Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर सहित इन पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई 

टीएनपी डेस्क: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में मैनेजर सहित 50 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 तक है. उम्मीदवार बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ऑफिशल वेबसाइट bankapps.bankofbaroda.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता  

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित फील्ड में तीन से आठ साल तक का अनुभव होना चाहिए.

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष मांगी गई है. इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क 

सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एसटी,एससी पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को मात्र 175 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक परीक्षा के आधार पर होगा. इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू और फिर ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankapps.bankofbaroda.co.in पर जाएं

इसके बाद Current Opportunities सेक्शन में जाएं

यहां Apply Online के लिंक पर क्लिक करें

अब रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें

फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें 

 

Published at:14 Oct 2025 06:10 AM (IST)
Tags:bank of baroda vacancy 2025bank of baroda so vacancy 2025bank of baroda lbo vacancy 2025bank of baroda new vacancy 2025bank of baroda job vacancy 2025bank of baroda office assistant vacancy 2025bank of baroda assistant manager vacancy 2025bank of baroda vacancybank of baroda lbo vacancybank of baroda vacancy detailsbank of baroda job 2025bank of baroda vacancy for graduatesbank of baroda jobs 2025bank of baroda syllabus 2025bank of baroda form fill up 2025
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.