✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IBPS PO 2022 Exam: बैंक पीओ के इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से ही करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:44:16 PM

टीएनपी डेस्क(TNPDESK):  बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ 2022 के लिए Notification जारी किया है. इसके मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंड बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी निकाली गयी है. बता दें कि रिक्त पदों की संख्या 6000 से अधिक है. इच्छुक उम्मीदवार IBPS PO 2022 के लिए आज,  यानि 2 अगस्त 2022 से आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो ऑफिसियल वेबसाइट ibps.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2022 है. ये भर्तियां बैंक पीओ (Bank PO) के कुल 6432 पदों पर की जाएंगी. 

 योग्यता और आयु सीमा(Education qualification& age limit)

आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. तभी वे  IBPS PO के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2022 के आधार पर की जाएगी.ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी. 

परीक्षा की तिथि (Exam date)

प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर कैंडिडेट का चयन आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2022  के माध्यम से किया जाना है. हालांकि आईबीपीएस पीओ 2022 परीक्षा की तारीख अभी तक जारी नहीं की गई है. आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2022 में और  मेंस परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित करने की संभावना है. वहीं इंटरव्यू का आयोजन अगले साल जनवरी / फरवरी में किया जाएगा.

आवेदन फीस(application fee)

सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग - 850 रुपये 
एससी, एसटी और दिव्यांग - 175 रुपये 
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वेलेट्स से किया जा सकता है

एग्जाम सिलेबस (exam syllabus)

प्रीलिम्स एग्जाम में इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जायेंगे. इंग्लिश में 30 नंबर के 30 प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 35 नंबर के 35 प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा. रीजनिंग में भी 35 नंबर के 35 प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा. यानी 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे. 

वहीं मेन्स एग्जाम में रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश भाषा और डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से जुड़े प्रश्न पूछे जायेंगे. 

IBPS PO 2022 Exam: आवेदन कैसे करें

बैंक पीओ की परीक्षा देने के इच्छुक कैंडिडेट को सबसे पहले ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने से पहले अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (4.5cm × 3.5cm) , सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हाथ से लिखी डिकलेयरेशन स्कैन करके रख लें. ये सभी डॉक्यूमेंट आपको आवेदन करते समय अपलोड करना होगा. 

IBPS PO 2022 के तहत इन बैंकों में मिलेगी नौकरी

बैंक ऑफ इंडिया (BOI)- 535 पद
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 2500 पद
पंजाब नेशनल बैंक- 500 पद
पंजाब एंड सिंध बैंक- 253 पद
यूको बैंक- 550 पद
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 2094 पद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.