✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बालासोर ट्रेन हादसा: इंसानियत की नजीर पेश कर रहें लोग, घायल मुसाफिरों को खून देने के लिए अस्पताल में उमड़ी भीड़

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:11:30 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे से पूरा देश हैरान और विचलित है. इस हादसे के पीड़ितों की मदद सरकार तो कर ही रही है, साथ ही घटनास्थल के आसपास रहने वाले स्थानीय लोग भी आगे बढ़कर साथ निभा रहें हैं. एनडीआरएफ, सेना, पुलिस, डॉक्टर से लेकर तमाम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने मोर्चा संभाल लिया है. रेस्कयू ऑपरेशन से लेकर अस्पतालों तक में मदद के लिए लोगों ने हाथ उठायें हैं. इंसानियत की बड़ी नजीर पेश करते हुए ओडिशा के युवाओं ने पीड़ितों को हर मुमकिन मदद दे रहें हैं.मिसाल पेश करते हुए ओडिशा के युवा पीड़ितों की मदद के लिए संसाधनों से लेकर अपना खून तक देने तैयार हैं. ओडिशा के बालासोर जिले के अस्पतालों से सामने लगी भीड़ इसकी तस्दीक कर रही है .घायलों को अपना खून देने सैकड़ों स्थानीय युवा कतार में खड़े हैं. लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से पहुंचकर चिलचिलाती गर्मी में रक्तदान करने के लिए इंतजार तक कर रहे हैं.

मुआवजे का एलान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले हर मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. घायलों को 50-50 हजार रुपये. वही, रेल मंत्री ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2-2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की गई है.

Tags:Balasore train accidentPeople presenting the example of humanitycrowd gathered in the hospital to give bloodblood to the injured passengers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.