✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बगहा: पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी से मिलकर घटना को दिया अंजाम, चार आरोपी पुलिस हिरासत में   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:07:58 AM

बगहा(BAGAHA): ससुराल आए दामाद की निर्मम हत्या मामले में लौकरिया थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया. हत्या के पीछे की मास्टरमाइन्ड मृतक की पत्नी ही निकली है. शव बरामदगी के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया. हत्या प्रेम-प्रसंग के मामले में हुई है. रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने इसकी पुष्टि की और बताया कि मृतक की पत्नी ने प्रेम जाल और अवैध संबंध में अपने प्रेमी के साथ मिलकर नरेश राम की हत्या कर नाटकीय ढंग से शव को पेड़ में लटका दिया था. अब नामजद केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, मृतक के पिता के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के बाद हत्या के आरोप में रामनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में लौकरिया थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया तो सबने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ससुराल से 200 मीटर दूर लटका मिला था दामाद का शव

बता दें कि शुक्रवार सुबह लौकरिया थाना क्षेत्र के नयागांव रामपुर मलाही टोला निवासी मदन पाल राम के यहां उसके दामाद दिनेश राम का शव घर से 200 मीटर पर दूर पेड़ से लटका हुआ मिला. जिसकी सूचना पर लौकरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी राजकुमार राम को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने मृतक दिनेश राम के ससुराल पहुंच उसकी पत्नी आभा देवी, सास मीना देवी और साला भुवाल राम को हिरासत में लेकर हत्या मामले की पूछताछ करनी शुरू कर दी. इस पूछताछ के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. खुद मृतक की पत्नी ही पति की हत्या की मास्टरमाइंड थी. हत्या का खुलासा होने के बाद आसपास के सभी लोग दंग हैं.

Tags:bagahabihar newsbiharbagaha newsmurderwife killed husbandthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.