✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दुल्हन की तरह सजी बाबा नगरी, शिव बारात के दिन धरती पर उतरेगा स्वर्ग, हाफिया हूप और कलकासुर रहेंगे आकर्षण का केंद्र

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:20:16 PM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में पिछले 31 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया जाते आ रहा है. यह 32 वां साल है. धरती पर शिवलोक का एहसास कराने वाली इस महाबारात की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पिछले 31 वर्षों से शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा बड़े धूमधाम से निकाली जाती आ रही थी, लेकिन इस बार झारखंड सरकार ने निकालने का मन बनाया है. इसी के तहत अब से पर्यटन विभाग द्वारा शिव बारात निकाला जाएगा.

इस बार हाफिया हूप का दहशत, कलकासुर की अपील इस महाबारात का मुख्य आकर्षण बनाया गया है. हाफिया हूप 20 फ़ीट लंबा और 12 फ़ीट चौड़ा रहेगा. इसके मुंह की आकृति ड्रैगन की तरह दिखती है जिसका मुह खुलने पर ड्रैकुला बाहर निकलेगा और बंद होने पर ड्रैकुला की आकृति अंदर चले जाएगी.

वहीं कलयुग के अवतार के रूप में कलकासुर रहेगा जो लोगो से एकजुटता की अपील करते नज़र आएगा. इसके अलावा 35 जीवंत देवी देवता, सैकड़ों भूत, बैताल, कंकाल, ऋषि मुनि औऱ सभी पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का प्रारूप दिखेगा इन. ज्योर्तिलिंगों के मुख्य पुजारी जैसा वस्त्र धारण करते है वैसा ही इस बारात में दिखेगा. वहीं इन दिनों छोटे बच्चों का मोबाइल प्रेम को कैसे दूर किया जाए इसकी भी झांकी इस बारात में दिखेगी.

महाबारात को जीवंत बनाने के लिए कलाकार पूरे साल भर तैयारी करते है. यही वजह है कि बारात की शोभा बढ़ाने और इसकी एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से लाखो की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते है. पुरे शहर को रंग-बिरंगी बिजली की रोशनी से आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाया गया है.

वहीं जिला उपायुक्त विशाल सागर पूरी तत्परता से इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है. ड्रोन कैमरा, सादे लिबास सहित अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. नगर स्टेडियम से निकलने वाली शिव बारात शहर के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरेगी. उम्मीद है शिव बारात के साक्षी बनने 26 फरवरी को 3 से 4 लाख लोग शामिल हो सकते है. तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है अब इंतज़ार है बारात और बारातियों का.

रिपोर्ट-ऋतुराज

Tags:baba nagribaba ke nagaribaba ki nagaripahari ganapahari ganepahari songbaba teri nagari meinbaba teri nagari mein songbaba teri nagari mein aayababa teri nagari mein aakarbaba teri nagari mein a gayababa teri nagari mein bhajanbaba teri nagari mein dj songpahari geetmahakal ki nagaribaba nene chaliyo aparna nagaripahari mahiyebaba ki khatu nagribaba leke chaliyo hamro apan nagaripahari programdeogharbaba nagri deoghardeoghar jharkhanddeoghar vlogdeoghar newsdeoghar citydeoghar mandirdeoghar airportbaba ki nagri deoghardeoghar baba nagrideoghar baba ki nagridevghar baba nagaribaba dham deoghardeoghar baba dhamdeoghar tourismdeoghar tour#deoghardeoghar vlogsdeoghar aiimsdeoghar baba nagri bihar jharkhand की special vlogbaba mandir deogharsabani mela deoghardeoghar bol bamdeoghar accidentshiv barat deoghardeoghar shiv baratdeoghar shiv barat 2025deoghar shiv barat 2024shiv barat deoghar 2025shiv barat live deoghar 2025shiv barat deoghar 2024deoghar shiv barat 2023deoghar shiv barat route 2024deoghar shiv barat/ shivratri deoghar / shiv barat 2024deoghar shiv barat route 2025deoghar shiv barat 2024 newssanjay dutt deoghar shiv barat 2025deoghar shiv barat lighting 2025jharkhand deoghar shiv barat 2025shiv barat 2025shiv barat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.