✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाबा बागेश्वर नाथ का झारखंड दौरा, नवंबर के पहले सप्ताह में सजेगा दरबार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:15:48 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज पूरे देश में जादू छाया हुआ है. देश के कोने-कोने में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है. झारखंड में भी उन्हें पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में झारखंड में बाबा को पंसद करने वालों के लिए ये खबर काफी खास है. क्योंकि जल्द ही बागेश्वर बाबा का दरबार झारखंड में लगेगा. इस आयोजन के खबर से हीं झारखंड में बाबा के चाहने वालों में खुशी की लहर है.

नवंबर के पहले सप्ताह में लगेगा बाबा का दरबार

दरअसल रांची के हिंदू संगठन सन्यासी बाबा सेवा समिति के द्वारा बाबा को झारखंड में दरबार लगाने के लिये बुलाया जा रहा था. जिसके लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंजूरी दे दी है. इस मामले में सन्यासी बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से बात हुई है. जिसमें उन्होंने रांची आने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है. लेकिन शेड्यूल काफी बिजी होने के कारण दरबार लगाने का ताऱीख तय नहीं हुई है. लेकिन आसंका जताई जा रही है कि नवंबर के पहले सप्ताह में वह रांची आएंगे.

धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में होगा आयोजित

बाबा सेवा समिति ने बताया कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार रांची के धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जाएगा. जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है. साथ ही बताया गया कि यह दरबार तीन दिनों का होगा. जिसमें बाबा हनुमत कथा सुनाएंगे.

लोगों में बीच काफी लोकप्रिय है बाबा धीरेंद्र शास्त्री

आपकों बताते चले कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री किसी पहचान के मौहताज नहीं है. उनका कथा सुनाने का अंदाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. वहीं सबसे खास बात तो यह है कि बाबा अपने भक्तों की समस्या का समाधान पर्ची में लिखकर बता देते है. जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर मौजूद है. लेकिन रांची में वह पर्ची निकालेंगे या नहीं इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है.

 

Tags:Baba Bageshwar Nath's visit to Jharkhandthe court will be decorated in the first week of Novemberधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीधीरेंद्र शास्त्री का झारखंड दौराहिंदू संगठन सन्यासी बाबा सेवा समिति

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.