✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Petrol Pump पर ठगे जाने से बचें, जान लें ग्राहकों को मिलने वाली 6 मुफ्त सुविधाएं

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 11:00:49 AM

TNP DESK- अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने पेट्रोल पंप जाते हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. अक्सर लोग सिर्फ फ्यूल भरवाकर लौट आते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि पेट्रोल पंप पर कई जरूरी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं. खास बात ये है कि इन सुविधाओं के लिए कोई भी पेट्रोल पंप ग्राहक से पैसे नहीं मांग सकता.

सरकार और तेल कंपनियों के नियमों के मुताबिक हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को कुछ बेसिक सुविधाएं देना अनिवार्य है. अगर कोई पंप कर्मचारी इन सुविधाओं के बदले पैसे मांगता है या सुविधा देने से मना करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत की जा सकती है.

पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 6 फ्री सुविधाएं

1. फ्री एयर सुविधा

हर पेट्रोल पंप पर वाहन के टायर में हवा भरने की सुविधा मुफ्त होती है. इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता.

2. पीने का साफ पानी

ग्राहकों के लिए स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था करना पेट्रोल पंप की जिम्मेदारी होती है.

3. टॉयलेट की सुविधा

महिला और पुरुषों के लिए साफ-सुथरे शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है. कोई भी ग्राहक इसका इस्तेमाल कर सकता है.

4. फर्स्ट एड बॉक्स

हर पेट्रोल पंप पर प्राथमिक उपचार यानी फर्स्ट एड की सुविधा होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी में मदद मिल सके.

5. इमरजेंसी फोन कॉल

जरूरत पड़ने पर ग्राहक पेट्रोल पंप से इमरजेंसी कॉल भी कर सकते हैं.

6. शिकायत रजिस्टर

अगर ग्राहक को किसी तरह की परेशानी होती है, तो पेट्रोल पंप पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कंप्लेंट बुक उपलब्ध होना जरूरी है.

पैसे मांगने पर क्या करें?

अगर कोई पेट्रोल पंप कर्मचारी इन सुविधाओं के बदले पैसे मांगता है या सुविधा देने से इनकार करता है तो आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं.इसके लिए संबंधित तेल कंपनी के हेल्पलाइन नंबर या उपभोक्ता शिकायत पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते है.

Tags:Petrol Pump Free FacilitiesFree Air at Petrol PumpPetrol Pump Rules IndiaPetrol Pump ComplaintFree Services at Petrol PumpIndian Oil Petrol Pump RulesBharat Petroleum FacilitiesHP Petrol Pump ServicesPetrol Pump Consumer RightsHindi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.