✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

औरंगाबाद : नहाने के दौरान चार किशोरी सहित 5 लोग नदी में डूबे, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश जारी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:59:30 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD): जिले के उपहारा थानाक्षेत्र के हमीदनगर गांव के पुनपुन नदी के कुसुमरा घाट के समीप नदी में स्नान करने के दौरान चार किशोरी सहित 5 कई मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को बरामद कर लिया है बाकी शव की तलाश जारी है.

कपड़ा धोने नदी गई थी किशोरियां

बताया जाता है कि हमीदनगर गांव के गनौरी भगत के 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, विजय भगत के 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी और हरिद्वार भगत के 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी दीपावली को लेकर घर का कपड़ा धोने पुनपुन नदी में गई थी. कपड़ा धोने के बाद सभी किशोरियां नदी में स्नान करने लगी. स्नान करने के दौरान नदी की तेज धार में बह कर वे डूबने लगी. वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया. उसी समय गांव के मोती ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर ने डूब रहे किशोरियों को बचाने का प्रयास किया.

एक शव बरामद

बचाने के दौरान अपनी जान बचाने को लेकर डूब रही किशोरियों ने चारों तरफ से उन्हें पकड़ लिया, जिसके कारण शंकर ठाकुर भी डूब गए. सूचना मिलते ही उपहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव बरामद कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है.  

Tags:aurangabaadnadi mein ddobi ladkiyanaurangabaad nadipunpun riverpolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.