✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ध्यान दें! 28 फरवरी से पहले निपटा लें राशन कार्ड से संबंधित ये जरुरी काम वरना राशन मिलना हो जाएगा बंद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 2:30:49 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारत सरकार लगातार डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर रही है ताकि इसमे कोई भी घोटाला ना किया जा सके और पारदर्शिता बनी रहे.इसी के तहत राशन कार्ड में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने और इसमे परदर्शिता लाने के लिए राशन कार्ड में तरह-तरह के बदलाव किए जाते है, ताकि फर्जी लाभुको का नाम हटाकर इसके सही लाभुक को योजना से जोड़ा जा सके.वही राशन कार्ड को लेकर अब सरकार की ओर से एक डेड लाइन जारी की गई है. जिसमे 28 फरवरी 2026 से पहले राशन कार्ड का ई केवाईसी कराना अनिवार्य है. वरना सरकार की ओर से मिलने वाले मुफ्त राशन योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा.राशन कार्ड से आपका नाम काट दिया जाएगा.

राशन कार्ड धारकों को ध्यान देने की जरुरत

राशन कार्ड का E-kyc करवाने की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है जिसे लेकर सरकार की ओर से डेड लाइन भी जारी की जाती है,ताकि केवाईसी के लक्ष्य को पूरा किया जा सके लेकिन अब भी राशन कार्ड के ऐसे कुछ लाभुक है, जिन्होंने अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं करवाया है, जिसको लेकर बिहार सरकार ने यहां तक कह दिया है कि जिन कार्डधारियों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है,उनको निश्चित समय के बाद राशन मिलना बंद हो जाएगा ऐसे में चलिए आपको पूरी जानकारी देते है.

हर महीन केंद्र सरकार देती है मुफ्त में राशन

भारत सरकार की ओर से गरीब और असहाय लोग जो गरीबी रेखा से नीचे आते है, उनको हर महीने का राशन मुक्त में दिया जाता है, इसके लिए उन्हें कार्ड भी दिया गया है, जिसे दिखाकर वह पीडीएस दुकान से राशन ले सकते है लेकिन इसमे काफी ज्यादा फर्जीवाड़ा भी देखा जा रहा था. जिसे रोकने के लिए सरकार ने ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया था.लेकिन अब भी कुछ राशन कार्ड हरी ऐसे है जिनको अपने राशन कार्ड का Ekyc नहीं किया है यह खबर उनके लिए है.

पढ़ें क्यों जरूरी है राशन कार्ड का ई केवाईसी

ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि आखिर राशन कार्ड की ई केवाईसी क्यों जरूरी है तो आपको बता दें कि राशन कार्ड का लाभ ऐसे लोग भी उठा रहे है जो गरीबी रेखा के नीचे नहीं आते है. ऐसे फ़र्ज़ी कार्डधरियों का नाम हटाने और सही हकदार लाभार्थियों तक इसको पहुंचाने के लिए ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है.वही कई लोग ऐसे है जिनके परिवार में किसी की मृत्यु हो चुकी है लेकिन फिर भी वह उसके नाम से राशन उठा रहे है इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.Ekyc प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड धारक को अपना मोबाइल नंबर पहचान पत्र राशन बायोमेट्रिक वितरण दर्ज कराना पड़ता है.

बिहार सरकार ने दे दिया है डेडलाइन

आपको बता दें कि बिहार में Ekyc की प्रक्रिया को लोग हल्के में ले रहे थे जिसकी वजह से फर्जीवाड़ा नहीं रुक रहा है.जिसको देखते हुए बिहार सरकार ने एक डेडलाइन जारी कर दी है.बिहार सरकार के निर्देश के मुताबिक इसको पूरी करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2026 है. इस तारीख तक अगर किसी राशन कार्ड धारी ने अपना ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की तो राशन कार्ड के जरीये मिलने वाले राशन से वंचित कर दिया जाएगा. ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी के बिना बिहार में किसी को भी राशन नहीं मिलने वाला.है,.बिहार सरकार ने राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि जल्द से जल्द वे ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की सुविधा का सामना न करना पड़े.

जल्द से जल्द Ekyc पूरी करने की अपील

यदि आपने भी अब तक अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाया है तो चलिए आज हम आपको इसका आसान सा तरीका बता देते है.यदि आप अपने राशन कार्ड का Ekyc कराना चाहते है तो अपने राशन कार्ड को लेकर जन वितरण प्रणाली यानी पीडीएस दुकान पर जाएं.पीडीएस दुकान के पास ई पीओएस मशीन होती है जिसकी जरीये आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर दिया जाएगा.जो पूरी तरह से निशुलक यानी आपको पीडीएस दुकान में कोई भी पैसा देने की जरुरत नहीं है.यह सेवा सरकार की ओर से मुफ्त में दी जाती है ताकि हर लाभुक आसानी से अपना Ekyc करवा सके और राशन कार्ड से राशन हर महीने मुफ्त में उठा सके.

Tags:ration card ekyc biharbihar ration card ekycbihar ration card ekyc 2025bihar ration card ekyc onlineration card ekyc update biharbihar ration card ekyc pendingbihar ration card ekyc last datebihar ration card ekyc kaise karebihar ration card ekyc status checkbihar ration card ekyc kaise kare onlineration card ekycnfsa ration card ekycwb ration card ekycration card ekyc upekyc ration cardration card aadhar ekycration card ekyc 2025ration card ekyc ghar baithe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.