✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Astrology Tips:गुड का एक छोटा सा टुकड़ा चमका सकता है आपका भाग्य! कर्ज से मुक्ति या फिर विवाह में अड़चन से मिलेगी मुक्ति

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:36:21 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल मार्केट में तरह-तरह की मिठाइयां और चॉकलेट आ गए हैं लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं लेकिन हमारी परंपरा में मिठाई नहीं गुड से मुंह मीठा कराया जाता था. हमारे पूर्वज लोग जब भी घर में कोई अतिथि आते थे तो उन्हें गुड और पानी देकर ही उनका मुंह मीठा कराते थे.भले ही आज गुड़ की जगह तरह-तरह की मिठाइयां और चॉकलेट्स ने ले ली है लेकिन गुड का आज भी उतना ही धार्मिक और ज्योतिषी महत्व है जितना आज से 100 साल पहले हुआ करता था. आज हम आपको गुड से जुड़े उपाय बताने वाले जिससे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं.

गुड़ के इन उपायों से चमक सकता है आपका भाग्य

यदि आपके जीवन में बहुत सारी परेशानियां आ रही है आप कर्ज के तले दबे हैं या फिर आपकी विवाहित जीवन में किसी तरह के अर्चन आ रहे हैं या फिर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो भी आप गुड से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं. इस टोटके से आपके जीवन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप ही खुशहाल जीवन जी पाएंगे यह ज्योतिषी उपाय क्या-क्या है आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं.

गुड से आपका सूर्य हो जाएगा मजबूत 

यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो गुड इसको मजबूत कर सकता है.आपको सुबह उठकर नहा धोकर पूजा पाठ करने के बाद गुड से मुंह मीठा करना चाहिए. वही आप मंदिर में 800 ग्राम गुड़ और गेहूं का दान करें, इससे आपका सूर्य मजबूत हो जाएगा.

इस उपाय से दूर होगी आर्थिक परेशानी

वहीं यदि आप लंबे समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं.आपके घर में पैसे की परेशानी है या फिर कर्ज की परेशानी है तो आप गुड से जुड़ा एक उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक लाल कपड़े में गुड़ का छोटा सा टुकड़ा बांधना है और फिर उसे माता लक्ष्मी की फोटो के आगे रख देना है.7 दिन तक इसकी विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करनी है वही सातवें दिन इसको उठाकर अपने घर के तिजोरी में रख दें. इससे आपके जीवन से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पैसे की परेशानी दूर हो जाएगी.

गुड से जुड़ा यह उपाय कर्ज से दिल आएगा मुक्ति

वहीं यदि आप लंबे समय से कर्ज से परेशान है और आपका पीछा नहीं छूट रहा है तो आप गुड से जुड़ी यह उपाय कर सकते हैं सबसे पहले आप 7 गांठ हल्दी को एक पीले कपड़े में बांध ले फिर उसमें गुड का एक छोटा सा टुकड़ा भी बांध ले, फिर इसे अपने तिजोरी में रखें और फिर 21 दिन उसे उठाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दे इससे आप कर्ज से मुक्ति पा लेंगे.

विवाह से जुड़ी परेशानियां भी गुड से होती है दूर 

कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं होती फिर दो उनके विवाह में बहुत सारी अर्चन आती है.यदि आपके विवाह में भी अर्चन आ रही है और आपकी शादी जल्दी नहीं हो रही है, तो आप गुड से जुड़ी एक उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको आटे की लोई में छोटा सा गुड का टुकड़ा लेना है और फिर इसे हर गुरुवार को गाय को खिला देना है,7 गुरुवार को ऐसा करने से आपके विवाह से जुड़ी अर्चन दूर होगी और आपका विवाह बहुत ही आसानी से हो जाएगा.

इसको उपाय से मिल जाएगी आपको मनचाही नौकरी 

वहीं यदि आप लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो आप गुड से जुड़ी यह उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप घर में बनी सबसे पहली रोटी में गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा ले और फिर से गाय को खिला दे ऐसा करने से आपको मनचाही नौकरी मिल जाएगी.

Tags:Astrology tipsAstrology newsArt and culture newsArt and cultureAstrologyArt and culture tipsJeggery

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.