✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीबीआई रेड में असम का गांजा तस्कर बक्सर से गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:45:43 PM

बक्सर(BUXAR): बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में स्थानीय पुलिस की सहयोग से सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर गांजा तस्कर धनजी सिंह को गिरफ्तार कर असम ले गई. मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के बलिहार गांव निवासी धनजी सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 1996 में असम में सीबीआई की टीम ने एफआईआर दर्ज किया था. जिसमें 26 साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से सीबीआई की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जानकारी जुटा रही थी. लेकिन वह चकमा देने में कामयाब हो जाता था. इस बार  जिले के सिमरी थाना के सहयोग से आरोपी को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर गुपचुप तरीके से न्यायालय में पेश करने के बाद असम लेकर चली गई है. हालांकि सीबीआई के गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. 

सूत्रों के मुताबिक  सीबीआई की टीम ने स्थानीय सिमरी थाना पुलिस से सहयोग मांगी थी. स्थानीय थाना को साथ में ले कर सीबीआई टीम ने छापा मारा. आरोपी को गिरफ्तार कर टीम आपने साथ ले गयी. गौरतलब है कि विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1996 में असम में जिस वाहन से भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी हुई थी वह वाहन आरोपी के नाम पर ही रजिस्टर्ड था, पहले भी एनडीपीएस एक्ट में आरोपी जेल जा चुका है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.