✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अंधेरी नगरी चौपट राजा की महागठबंधन सरकार चंद दिनों की है मेहमान: अश्वनी चौबे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:05:42 PM

कैमूर(KAIMUR): खबर बिहार के कैमूर जिले से है, जहां दुर्गावती में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया. एक निजी कार्यक्रम में जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में चंद दिनों की बनी महागठबंधन की सरकार अपराध के कारण ही अपनी नैया डुबो लेगी. यह सरकार जिस कलम से 10 से 20 लाख नौकरी देने की बात कही थी उसके बदले में तेल पिलाई हुई लाठी से छात्रों व अभ्यर्थियों को बेरहमी से पिटवा रही है. जिस सरकार में खुले सांड की तरह छोड़े गए भ्रष्ट पदाधिकारी एक तिरंगे का अपमान कर रहा है तो सोचिए कि इस सरकार से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है. 

अपराधियों का साम्राज्य कायम करना और जिस प्रकार से उनके कैबिनेट में ऐसे लोग आए हैं. भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का एक छत्र राज है. मुझे तो लगता है कि अपनी करनी से यह सरकार चली जाएगी. जस करनी तस भरनी. वहीं पीएम मैटेरियल कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखते रहेंगे. उसके लिए चिंता करने की क्या बात है. वह तो बहुत दिनों से प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन यह सपना साकार नहीं होगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.