✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना की राशि बढ़ते ही राशन कार्ड बनवाने की मच गई होड़, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में हर दिन उमड़ रही सैकड़ों की भीड़

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:20:30 PM

रांची (RANCHI) : मंईयां सम्मान योजना की राशि आने के बाद से ही राशन कार्ड बनाने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. हर दिन रांची समाहरणालय स्थित आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड का आवेदन लेकर सौ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं. इसके अलावा प्रज्ञा केंद्रों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह में 1500 लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन रांची स्थित आपूर्ति कार्यायल में दिया है. लगातार लोग गरीबी और बीमारी का हवाला देकर कार्ड बनाने के लिए आवेदन दे रहे हैं. आपको बता दें कि अभी सिर्फ हरा कार्ड बनाया जा रहा है. रांची में चार लाख 16 हजार नौ सौ 38 गुलाबी और एक लाख 19 हजार 34 पीला कार्डधारी हैं. जिले में अबतक 56 हजार 185 हरा राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं. 

नये राशन कार्ड बनाने के लिए 41 हजार आवेदन लंबित

खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में नये राशन कार्ड बनाने के लिए 41 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं. इतना ही नहीं, राशन कार्ड में परिवार के नये सदस्य का नाम जोड़ने से संबंधित करीब 9 लाख आवेदन डीएसओ लॉगिन में लंबित हैं.

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया हुई बेहद जटिल

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब बेहद जटिल हो गई है. दो साल पहले पता चला था कि डीएसओ लॉगइन को हैक करके राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं. इसके बाद नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन स्वीकृत करने और राशन कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया इतनी जटिल कर दी गई कि डीएसओ स्तर पर आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी न तो नए राशन कार्ड जारी हो रहे हैं और न ही कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़े जा रहे हैं.

Tags:maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandjharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojnamaiya samman yojana 2024maiya samman yojana 5 kistration cardration card ekycration card online applyration card applyration card kyc kaise karenew ration card online apply 2024ration card onlineration card ekyc onlineration card apply onlineration card kycration card apply kaise karenration card downloadration card kaise banayenew ration card online 2024ration card ekyc kaise karenew ration card kaise banayeration cardsone nation one ration card kaise banayenew ration card apply

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.