✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुबह उठते ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, उतारने में पुलिस के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:54:01 PM

नालंदा(NALANDA): नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया.जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही नालंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुबह 7 बजे टावर से नीचे उतारा गया.

पढ़ें क्यों टावर पर चढ़ा युवक

युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पाकी गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसकी वजह से उसने यह खतरनाक कदम उठाया. हालांकि, पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया और अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह टावर पर क्यों चढ़ा था.

 उतारने के लिए पुलिस ने अपनाया ये तरीका

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.लोग चिंता और भय में थे कि कहीं युवक नीचे न गिर जाए. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आखिरकार युवक को सकुशल नीचे उतारा गया. फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके.

Tags:viral news of biharviral video of bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaynalandanalanda newsnalanda news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.