गिरिडीह (GIRIDIH): अक्सर अखबारों में ऐसी खबर सामने आती है. जहां सरकारी काम को पूरा करने के बाद बड़े पद पर बैठे अधिकारी हस्ताक्षर के नाम पर रिश्वत की मांग करते है. तो वहीं कई लोग अपना काम जल्दी कराने के लिए रिश्वत देते भी है. हालांकि कई बार एसीबी की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकारी टेबल के नीचे धड़लेले से रिश्वत का आदान-प्रदान जारी रहता है. ऐसा ही एक मामला गिरिडीह जिले से सामने आया है. जहां एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते थाना के मुंशी को गिरफ्तार किया है.
रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम को लिखित शिकायत मिली थी जिसमें बेंगाबाद थाना के मुंशी दीपक कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम द्वारा बेंगाबाद थाना पहुंची. जहां पहले से ही शिकायतकर्ता मौजूद था. जैसे ही शिकायत कर्ता ने मुंशी को रिश्वत दी. तभी एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि, एसीबी की टीम मुंशी को गिरफ्तारी कर के जैसे ही ले जा रही थी. तभी मुंशी बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसके बाद एसीबी की टीम द्वारा उसे बेंगाबाद के सीएचसी ले जाया गया. जहां उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल मुंशी की तबीयत अभी भी खराब बनी हुई है.