✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CM आवास में मंत्रियों का आवगमन तेज, JMM विधायकों को शाम तक रांची पहुंचने को कहा गया, 4:30 बजे हेमंत करेंगे पीसी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 11:09:46 PM

रांची(RANCHI): सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में किसी भी पल फैसला आ सकता है. राज्यपाल रमेश बैस ने सीएम को राजभवन तलब किया है. इसी बीच सीएम आवास में कई मंत्रियों का आवगमन शुरू हो गया है. जेएमएम ने सभी विधायकों को रांची में रहने का आदेश दिया है. वहीं, इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी तेज हो गई है. सत्ता पक्ष का आरोप है कि EC ने बंद लिफाफे में रिपोर्ट राजभवन भेजी है, इसकी खबर CMO (Chief Minister Office ) को नहीं है. लेकिन बीजेपी वाले पहले ही सदस्यता खत्म होने की बात मीडिया पर कर रहे है. ऐसे में जेएमएम ने आरोप लगाया है कि रिपोर्ट EC ने नहीं बल्कि भाजपा ने तैयार किया है.

वहीं, अब खबर आ रही है कि सीएम हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) 4 : 30 बजे प्रेस क्रॉन्फ्रेस करेंगे. सीएम इस दौरान क्या बोलते हैं उस पर सभी की निगाहें लगी हुई है. फिलहाल सीएम आवास, राजभवन और राजनीतिक पार्टियों में हलचल बनी हुई है. कई जानकारों की मानें तो देर शाम तक यूपीए विधायक दल की बैठक हो सकती है. हालांकि सभी अटकलों पर विराम राज्यपाल के फैसले के बाद ही खत्म होगा. जानकारी मिल रही है कि रांची के सभी बड़े अधिकारियों को राजभवन बुला लिया गया है.         

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.