✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चाचा-भतीजा की हत्या मामले में सेना का जवान गिरफ्तार, जमीन विवाद में दिया गया घटना को अंजाम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:42:23 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची जिले के नगड़ी में मंगलवार की रात हुई चाचा-भतीजा की हत्या मामले में पुलिस ने सेना के जवान और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है.

आपको बता दें कि रांची जिले के नगड़ी के कतरपा गांव में बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी थी. जिनकी हत्या हुई थी वे रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे. इसके अलावा इस घटना में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया था. घटना के बाद से रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की ओर से तत्काल एक एसआईटी का गठन किया गया था. इसी टीम ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा किया है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल और गोली भी जब्त की गई है. मालूम हो कि नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप को बदमाशों ने गोली मार दी थी. घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस जल्द ही प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दे सकती है.

 

Tags:ranchi double murderdouble murder in ranchimurder in ranchiranchi newsdouble murder ranchiranchidouble murder in nagri ranchiranchi news in hindidouble murderdouble murders caseranchi crime newsranchi murderranchi violence murderranchi double murder mysterydouble murder caseranchi latest newsranchi murder caseranchi news livedouble murder in nagdi ranchiArmy jawan arresteduncle-nephew murder casecarried out due to land dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.