रोहतास (ROHTAS): बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण दुकान से लगभग 15 से 20 लाख तक के आभूषण लूट कर आराम से भाग निकले. घटना काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी मुख्य बाजार की है. बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह ही हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में हथियार का भय दिखा. 15 से 20 लाख के आभूषण लूट लिए. जानकारी के अनुसार काराकाट थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित जय मां काली ज्वेलर्स की दुकान में अपराधियों ने प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. पीड़ित गुप्तेश्वर प्रसाद सोनी उर्फ बबून सोनी ने बताया कि दुकान खोलकर अभी साफ सफाई कर रहा था. तभी हथियारबंद दो अपराधी दुकान में प्रवेश कर गए और हथियार का भय दिखा. सेफ में रखें 20 लाख के आभूषण लेकर भाग गए. विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार हवा में लहराकर आसपास के दुकानदारों को भी सकते में डाल दिया. वहीं घटना को अंजाम दे अपराधी गोरारी नहर रोड की तरफ बाइक से भाग निकले. इस दौरान ग्रामीणों ने लुटेरों को घेरने का भरसक प्रयास भी किया. लेकिन लुटेरे हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लुटेरों की भागने की दिशा में पीछा किया लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे.
हथियारबंद अपराधियों ने आभूषण दुकान से लूटे 15 से 20 लाख के जेवरात, सीसीटीवी में कैद

Published at:30 Aug 2022 04:35 PM (IST)
Tags:News