✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुबह उठते ही खांसी कर रही परेशान? तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर समस्या का हो सकता है संकेत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 5:54:07 AM

TNP DESK- अगर आपको रोज़ सुबह उठते ही लगातार खांसी की समस्या हो रही है और यह कई दिनों से बनी हुई है, तो इसे हल्के में लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक सुबह की खांसी सिर्फ सामान्य एलर्जी नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है

सुबह खांसी आने के कारण

1. एलर्जी और पोस्ट नेजल ड्रिप

रात में नाक से बलगम गले में गिरता है, जिससे सुबह खांसी होती है. यह धूल, पराग या पॉल्यूशन से बढ़ सकती है.

2. अस्थमा

अस्थमा के मरीजों में सुबह के समय खांसी और सांस लेने में तकलीफ आम लक्षण हैं.

3. एसिड रिफ्लक्स 

पेट का एसिड जब गले तक पहुंचता है, तो सुबह सूखी खांसी हो सकती है, खासकर खाली पेट.

4. क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस

लंबे समय तक धूम्रपान करने वालों में सुबह बलगम वाली खांसी गंभीर फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकती है.

5. टीबी या फेफड़ों का संक्रमण

अगर खांसी के साथ वजन कम होना, बुखार या खून आना शामिल हो तो तुरंत जांच कराना जरूरी है.

कब हो जाएं सतर्क?

खांसी 2–3 हफ्ते से ज्यादा रहे

खांसी के साथ सीने में दर्द

सांस फूलना या घरघराहट

बलगम में खून

लगातार थकान या वजन घटना

Tags:Health newsHealth care tipsCough issue in morningCough issue home remediesलगातार खांसी का कारणखांसी होने पर क्या करें

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.