टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना पहले जैसा नहीं रहा. पहले के समय में अखबार के विज्ञापन से हमें पता चलता था कि कौन से कंपनी में बहाली निकली है. लेकिन अब ज़माना पूरी तरह बदल चुका है क्योंकि अब के आधुनिक युग में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ही करियर का रास्ता तय कर रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि LinkedIn बेहतर है या Indeed? दोनों ही प्लेटफॉर्म लोकप्रिय हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल और फायदा अलग-अलग तरीके से होता है.
LinkedIn को सिर्फ जॉब पोर्टल कहना सही नहीं होगा. आपको बता दें कि LinkedIn को एक प्रोफेशनल नेटवर्क भी कहा जाता है. जहां आप सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि अपने करियर की पहचान भी बनाते हैं. यहां आप अपने स्किल्स, उपलब्धियां या फिर अपने अनुभवों को दिखा सकते हैं या यूं कह लीजिए अपने नेटवर्क के साथ अपने स्किल्स साझा कर सकते हैं.
कंपनियां सीधे प्रोफाइल देखकर आपको ऑफर देती है. अगर आप किसी खास फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं और नेटवर्क बनाना चाहते हैं, तो LinkedIn बड़े काम का प्लेटफॉर्म है.
वहीं Indeed का मकसद कुछ और ही है, यानी कि जॉब सर्च. देखा जाए तो यहां हजारों कंपनियों के जॉब पोस्ट एक जगह मिल जाते हैं. आप अपनी योग्यता और लोकेशन के हिसाब से आसानी से नौकरी ढूंढ सकते हैं और तुरंत आवेदन कर सकते हैं. अगर आपको तुरंत जॉब चाहिए, तो Indeed आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है.
दोनों प्लेटफॉर्म के बीच असली फर्क उनके उपयोग में है. LinkedIn पर आपको काफी समय देना पड़ता है, जैसे प्रोफाइल बनाना, अपडेट करना, लोगों से जुड़ना और एक्टिव रहना. वहीं Indeed पर आप सीधे जॉब सर्च करके आवेदन कर सकते हैं.
अगर आप फ्रेशर हैं, तो Indeed से शुरुआत करना आसान हो सकता है क्योंकि वहां तुरंत अवसर दिखते हैं. लेकिन अगर आप अपने करियर को लंबे समय तक मजबूत बनाना चाहते हैं, तो LinkedIn पर अपनी पहचान बनाना बहुत ही जरूरी है.
इसकी सिर्फ एक ही सच्चाई है, LinkedIn हो या Indeed, अगर आप कोई भी काम करने के सक्षम हैं, तो आपकी जॉब कहीं से भी लग जाएगी. बस आपको मेहनत करते रहना है. जल्दी नौकरी चाहिए या लंबी अवधि का करियर ग्रोथ, इसी हिसाब से प्लेटफॉर्म चुनना चाहिए.