✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच ‘औकात वॉर’, दोनों नेता एक-दूसरे को बता रहे हैं हैसियत  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:17:22 AM

पटना(PATNA): कभी सबसे करीबी रहे नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह आज एक-दूसरे का नाम सुनकर भड़क जा रहे हैं. पिछले दिनों जब नीतीश कुमार के सामने आरसीपी सिंह का जिक्र किया गया था तो वे भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि किसकी बात कर रहे हैं उसकी पहले हैसियत देख लें कि वो बात करने लायक भी है कि नहीं. इसके आगे नीतीश ने कहा था कि आगे से उनका नाम ना लें. इसके बाद अब आरसीपी सिंह ने पलटवार किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मेरी औकात क्या नापेंगे, उनकी खुद की ही कुछ औकात नहीं. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे तब भी मेरी औकात उनसे ज्यादा थी और अब भी है.

“जब नीतीश कुछ नहीं थे तब मैं आईएएस बन चुका था”

आरसीपी सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे और टिकट के लिए घूम रहे थे, तब मैं 1982 में आईएएस बन चुका था. वो क्या हमारी औकात नापेंगे. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने नेवी का इग्ज़ाम दिया था, लेकिन वो फेल हो गए थे. मगर, मैंने आईएएस की परीक्षा में पूरे भारत में 13 वां रैंक लाया था.  उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में कोई किसी की पहचान नहीं बनाता है. सब एक समान है.

आरसीपी सिंह का नाम लेने पर भड़क गए थे नीतीश  

बता दें कि आरसीपी सिंह का नाम लेने पर नीतीश कुमार गुस्से से भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि क्या घटिया नाम ले रहे हैं. हैसियत तो देख लिया कीजिए. उन्होंने साफ कहा कि आगे से उनका नाम मेरे सामने ना लें. उन्होंने कहा था कि वो बस एक आईएएस थे, उन्हें निजी सचिव किसने बनाया और राजनीति में लेकर कौन लेकर आया ये जानिए. सीएम नीतीश ने कहा था कि उन्होंने आरसीपी सिंह को राजनीति सिखाई, पार्टी में पद दिया. मगर, उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर साजिश की.   

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.