✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास  3131 पदों पर करें अप्लाई, जानें चयन प्रक्रिया और सैलरी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:05:23 AM

TNP DESK- कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने सीएचएसएल (CHSL) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार 23 जून 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटरिएट असिस्टेंट (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और DEO ग्रेड-A के कुल 3131 पदों को भरा जाएगा. 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

SSC CHSL के लिए आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. 

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए कुछ पदों पर साइंस स्ट्रीम में ( मैथ्स) के साथ 12 वीं पास होना होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

यह भी पढ़े 

स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई 

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं लगेगा. 

सैलरी (Salary)

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA): 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 25,500-81,100 रुपए प्रतिमाह

डेटा एंट्री ऑपरेटर : (DEO grade-A) 

29,200-92,300 रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन टियर - 1 एग्जाम, टियर - 2 एग्जाम और स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा. 

ऐसे करें आवेदन 

पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाए

अब SSC CHSL 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें

फिर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें

लॉगिन के बाद SSC CGL का फॉर्म भरकर पोस्ट चुनें

मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें 

अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें

इसका प्रिंटआउट लेकर रखें

Tags:SSC CHSL Vacancy 2025SSC CHSL Notification 2025 OUT:SSC CHL recruitment 2025Government jobSarkari Naukriसरकारी नौकरीApplication started for SSC CHSLSSC CHSL exam dateSSC CHSL Application form

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.