✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तुनिशा के अलावा भी कई स्टार्स ने की इसी साल आत्महत्या, देखिए इस लिस्ट में किसका-किसका नाम

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:50:37 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): फेमस टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने कुछ दिन पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, पुलिस अभी इस मामले का खुलासा करने में लगी हुई है. पुलिस तुनिशा के बॉयफ्रेंड शीजान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, जानकारी के अनुसार तुनिशा और शीजान का कुछ दिनों पहले ही बेक्रअप हुआ था, बेक्रअप के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थी. वहीं, तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान उसे मुस्लिम बनाना चाहता था. हालांकि, साल 2022 में तुनिशा के अलावा कई और स्टार्स ने आत्महत्या की. चलिए बताते हैं कि कौन-कौन से और स्टार्स ने इस साल आत्महत्या की.      

               

वैशाली ठक्कर
साल 2022 में इंदौर में टीवी सीरियल में काम करने वाली वैशाली ने भी आत्महत्या कर ली थी. वैशाली ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरूआत की थी. हालांकि, वैशाली ने अपने करियर में कई अन्य सीरीयल में भी काम की. लेकिन जानकारी के अनुसार वैशाली अपने पर्सनल लाइफ से परेशान थी और दान दे दी. वैशाली का एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी  कथित तौर पर उसका आरोपी निकला.

पल्लवी डे
बांग्ला इंडस्ट्री की अभिनेत्री और सीरियल की 25 साल की अभिनेत्री पल्लवी डे ने भी इसी साल आत्महत्या की. पल्लवी की भी मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जाता है. पल्लवी की मौत मई 2022 में कोलकाता में हुआ था.

बिदिशा डे मजूमदार
पल्लवी के अलावा बांग्ला इंडस्ट्री की एक और अभिनेत्री बिदिशा ने भी आत्महत्या की थी. इसकी हत्या में भी  बॉयफ्रेंड अभिनव बेरा का नाम आया था. कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता टूटा और बिदिशा ने आत्महत्या कर ली.

मंजूषा नियोगी

बांग्ला इंइस्ट्री की एक और अभिनेत्री और बिदिशा की दोस्त ने भी इसी साल आत्महत्या की. मंजूषा बांग्ला इंडस्ट्री से जुड़ी थी. उसके मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. बता दें कि मंजूषा की मौत के बाद ही कोलकाता की एक और मॉडल सरस्वती दास ने भी 2022 में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी.

रश्मिरेखा ओझा
23 साल की उड़िया सीरियल केमिती कहीबी कहा से मशहूर हुई अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा ने भी जून 2022 को भुवनेश्वर  में खुदकुशी की. रश्मि के परिवार ने कथित तौर पर रश्मि के बॉयफ्रेंड संतोष पात्रा को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया .इससे पहले भी प्रत्युषा बनर्जी, कुशल पंजाबी, प्रेक्षा मेहता, समीर शर्मा, जिया ख़ान, सेजल शर्मा और कुलजीत रंधावा ने भी आत्महत्या की थी. इस सबकी मौत की वजह या तो प्रेम संबंध या फिर काम को लेकर मानसिक तनाव ही था.

Tags:tunisha sharmabollywood newstv serials newsbollywoodbangla industryतुनिशा शर्माबॉलीवुड

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.