✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

धनबाद से एक और आतंकी की गिरफ्तारी! इंडियन मुजाहिद्दीन से लेकर हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़ा है कनेक्शन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:52:09 AM

धनबाद (DHANBAD) : झारखंड का धनबाद आतंकियों का नया ठिकाना बन गया है. इससे पहले यहां से आतंकी संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जिनसे पूछताछ की गई और फिर छापेमारी की गई तो भूली ओपी इलाके से एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया. वह पहले इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन से जुड़ा था और फिलहाल हिज्ब उत तहरीर का संदिग्ध है. इस मामले का जानकारी झारखंड एटीएस ने दी है.

बता दें कि एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिज्ब उत-तहरीर, अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, आईएसआईएस एवं अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कुछ लोग झारखंड के युवाओं को गुमराह कर अपने नेटवर्क में जोड़कर उन्हें अवैध हथियारों के कारोबार एवं देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं. इसको लेकर एक टीम तैयार की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद धनबाद के विभिन्न इलाकों की तलाशी ली गई. कई जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें बैंक मोड़ से गुलफाम हसन, अयान जावेद, मोहम्मद शहजाद आलम और शबनम परवीन को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से दो पिस्तौल, लैपटॉप, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और आतंकी कहानियों वाली कई किताबें बरामद की गई.

इसके बाद पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि भूली ओपी क्षेत्र निवासी मोहम्मद अमर यासर उम्र 33 वर्ष की गतिविधियां भी संदिग्ध हैं. उसे हिरासत में लिया गया और उसके मोबाइल में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कई दस्तावेज मिले. पूछताछ में अमर यासर ने बताया कि पहले वह इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए काम करता था, जिसमें उसे 2014 में प्रज्वलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 10 साल जेल में रहने के बाद भी मुझे 2024 में जमानत मिल गई. उसके बाद मैं अपने साथी अयान जावेद और उन आरोपियों के संपर्क में रहकर हिज्ब-उत-तहरीर आतंकी संगठन से जुड़ा रहा.

रिपोर्ट-समीर

Tags:Another terrorist arrested from DhanbadIndian MujahideenHizb-ut-Tahrirhizb-ut-tahririndia bans hizb-ut-tahrirwhat is hizb-ut-tahrirmha bans hizb-ut-tahrirradical group hizb-ut-tahrir bannedindia security threat hizb-ut-tahrirhizb-ut-tahrir terrorist organizationhizb-ut-tahrir banned by indian governmentwho is hizb-ut-tahrirall about hizb-ut-tahrirhizb-ut-tahrir terror grouphow does hizb-ut-tahrir workhizb-ut-tahrir banned in indiahizb-ut-tahrir organization banhome ministry bans hizb-ut-tahrirdhanbad newsdhanbad breaking newsindian mujahideenindian mujahideen carried patna blastsexposed : indian mujahideen link to patna serial blastsindian mujahideen (organization)indiamujahideenindian mujahideen seriesindian mujahideen terroristshunt for the indian mujahideenindian mujahideen documentaryhunt for indian mujahideen discovery plusindia newsindian mujahideen storyhunt for indian mujahideenindia tv newsfounder of indian mujahideenoperation indian mujahideen

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.