✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

श्रद्धा वॉकर से भी खौफनाक दूसरा कांड, सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका का किया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगी रूह

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 6:46:36 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): 18 मई 2022 की वह रात थी जब शहर रात के सन्नाटे में सो रहा था और दूसरी ओर अपने ही लीव-इन-पार्टनर के हाथों एक लड़की के अंग के 35 टुकड़े किए जा रहे थे. यहाँ बात दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की हो रही है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. वहीं अब विशाखापट्टनम से भी एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने देश को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है. यह घटना काफी हद तक चर्चित श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिलाती है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए और उन्हें छिपाने की कोशिश की.

पुलिस के अनुसार, आरोपी रवींद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है और फिलहाल गाजुवाका के एलवी नगर इलाके में रह रहा था. वह शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद उसका 29 वर्षीय महिला मोनिका के साथ अवैध संबंध था.

बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान रवींद्र ने मोनिका को अपने घर बुलाया. दोनों कई घंटों तक साथ रहे, लेकिन शाम होते-होते किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. बहस बढ़ने पर रवींद्र ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर मोनिका की हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपी ने बेहद क्रूरता दिखाते हुए महिला के शव के कई टुकड़े कर दिए. उसने सबूत मिटाने के इरादे से शव के कुछ हिस्सों को बैग में भरकर सुनसान इलाके में फेंक कर जला दिया, जबकि बाकी हिस्सों को अपने ही घर के फ्रिज में छिपाकर रखा.

घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों और रिश्तों में हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Tags:Shraddha Walkar CaseShraddha Walkar murder Caseshraddha walker case 2.0shraddha walker was cut into piecesshraddha walker murdershraddha walker murder storylatest newstop newsbig newstrending newsviral newsboyfriend cut girlfried into pieces

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.