✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JDU विधायक बीमा भारती का ऐलान: लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो दे देंगे इस्तीफा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:47:58 AM

पटना (PATNA): JDU विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही. मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने चुनाव प्रचार किया. जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया. बीमा भारती ने यह ऐलान किया कि यदि लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी. मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर शपथग्रहण समारोह में जेडीयू के कई विधायक शामिल नहीं हुए. एक तरफ आरजेडी कोटे के मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो दूसरी ओर जेडीयू के अंदर भी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है. विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से सवाल किया है. बीमा भारती ने सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया? लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने का वो विरोध कर रही हैं. जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप बीमा भारती ने लेसी सिंह पर लगाया है. बीमा भारती ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मेरे पास है. बहुत बर्दाश्त कर लिए अब बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.