✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लव मैरिज से नाराज पिता ने संपत्ति से किया बेदखल तो बेटे ने रची ऐसी साजिश कि लोगो ने कहा पुत से भला कपूत सही , नहीं चाहिए ऐसा बेटा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:05:55 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बच्चों को पाल पोसकर बड़ा करने में एक पिता को ना जाने कितने ही कष्टों से गुजरना पड़ता है लेकिन जब वही बेटा बड़ा हो जाता है तो फिर जान का दुश्मन बन है.दरसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार के कटिहार जिले से ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपने पिता को मारने के लिए 10 लाख की सुपारी दे दी. वहीं जब आप इसके पीछे की वजह सुनेंगे तो आप हैरान रह जायेंगे.

पढ़ें कहाँ का है पूरा मामला

आपको बताये कि पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर घाट का है.जहां एक कलयुग की बेटे ने महज इसलिए अपने पिता की हत्या की सुपारी दे दी क्योंकि उसके पिता ने उसे जायदाद से बेदखल कर दिया था.मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने प्रेम विवाह किया था जिससे उसने पिता नाराज थे और अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था.इससे नाराज युवक ने अपने पिता को मारने के लिए ठेकेदार को सुपारी दे दी.

पुलिस ने कर दिया साजिश को नाकाम

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक किसी की हत्या की साजिश रच रहे है तीनो अपनी वारदात को अंजाम देने के लिए आजमनगर से महानंदा नदी के रास्ते दुर्गापुर घाट होते हुए बौना की ओर जाएंगे. , इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और को वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए.

तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा का रहने वाला फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने अपने पिता के खिलाफ हत्या की साजिश रची थी. और उसने तीन स्थानीय युवकों को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर इस योजना को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी.लेकिन पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही फ़ैल कर दिया.गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए.

Tags:crime news biharbihar crime newsbihari crime newsbihar crime news livebihar crime news todaybihar crime latest newscrime newsbihar crimecrime in biharbihar newsbihar gun crimebihar crime 2025bihar crime ratepatna crime newsbanka crime newsmaner crime newsbhagalpur crime newsbihar recent crimesbihar crime spreebihar crime casesbihar crime todayindian crime newspurnea crime newsbihar crime alertbihar police newslatest crime newsbihar crime storybihar crime updateTrending newsViral newsBiharKathihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.