☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आंगनबाड़ी सहायिका ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर दी जान, पति के साथ आपसी विवाद का शक

आंगनबाड़ी सहायिका ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर दी जान, पति के साथ आपसी विवाद का शक

कैमूर(KAIMUR): जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोमवार की सुबह पतरिहां गांव की आंगनबाड़ी सहायिका रिंकू देवी ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मृतकों में मां रिंकू देवी उम्र 32 वर्ष, पुत्र बालवीर 8 वर्ष, आर्यन कुमार 3 वर्ष और हसीना उर्फ रिचा कुमारी 4 वर्ष शामिल हैं.

यह घटना गांव के उत्तर दिशा में एक कुएं के पास की है. जहां सुबह में ग्रामीणों को सूचना मिलने के बाद भीड़ जुट गई. सभी ने चारों मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला अपने बच्चों के साथ गांव के उत्तर दिशा से भगवानपुर नवगढ़ पथ की ओर जा रही थी. तभी कुछ देर बाद ये घटना हुई.  

पुलिस कर रही महिला के पति से पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें आज सुबह सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा ली, जहां मौके पर चारो की मौत हो गई. जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महिला का उसके पति के साथ आपसी विवाद चल रहा था, इसी से तंग आकर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी. पुलिस ने महिला के पति को फिलहाल भगवानपुर थाने में रखा है, जहा उससे पूछताछ की जा रही है.

 

 

Published at:10 Oct 2022 02:22 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.