✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आंध्र प्रदेश: बोर्ड में फेल होने के बाद छात्रों ने उठाया बड़ा कदम, 9 छात्र-छात्राओं ने की आत्महत्या

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:45:25 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आंध्र प्रदेश से एक बडी खबर सामने आ रही है. जहां परीक्षा में फेल होने के बाद करीब 9 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है. बता दें कि 27 अप्रैल को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था. जिसके बाद से ही नौ छात्रों ने आत्महत्या कर लिया है.

आंध्र प्रदेश (AP) बोर्ड परीक्षा की बात करें तो इसमें 10 लाख से ज्यादा स्‍टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जब रिजल्‍ट सामने आया, उसके अनुसार, 11वीं में 61 फीसदी और 12वीं में 72 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

इन बच्चों ने की आत्महत्या 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकाकुलम जिले में बी तरुण (17) की ट्रेन के सामने से कूदकर मौत हो गई. तरुण दांडू गोपालपुरम गांव का रहने वाला था और इंटरमीडिएट का प्रथम वर्ष का छात्र था. ज्यादातर पेपर में फेल होने के बाद तरुण निराश बताया जाता था. वहीं, मलकापुरम थाना क्षेत्र के त्रिनादपुरम में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. वह विशाखापत्तनम जिले की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि अखिलश्री इंटरमीडिएट के पहले साल के कुछ विषयों में फेल होने के बाद परेशान था. विशाखापत्तनम में एक 18 वर्षीय युवक ने परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह इंटरमीडिएट के दूसरे वर्ष में एक विषय में फेल हो गया था. वहीं 11वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल होने से निराश अनुषा (17) ने चित्तूर जिले की एक झील में कूदकर जान दे दी.

पुलिस और मनोवैज्ञानिक ने छात्रों से की अपील

इन घटनाओं के बाद पुलिस और मनोवैज्ञानिकों ने छात्रों से अपील की है कि वे इस तरह के कदम उठाने से बचें. उनके आगे पूरा जीवन है. वह आगे चलकर असफलता को सफलता में बदल सकते हैं.

 

Tags:Andhra PradeshAfter failing in the boardstudents took a big step9 students committed suicide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.