✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अनंत सिंह की महफिल में ठुमकों पर बरसे नोट, वीडियो पर पर छिड़ी बहस, देखिए 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 10:34:56 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपने खास अंदाज और अनोखी शैली को लेकर अलग पहचान रखते है.वह कुछ भी बोल दें और वह वायरल न हो, ऐसा शायद ही कभी होता है.अनंत सिंह भले ही कोई फिल्मी सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि है, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही लोग उस पर रील बनाने लगते हैं और जमकर शेयर भी करते है.

रंगीले मिजाज में दिखे अनंत सिंह

उनका चुटीला अंदाज, बेबाक बयान और दबंग शैली लोगों को काफी पसंद आती है.बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. यही वजह है कि अनंत सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नजर आते है.हालांकि, अपनी इसी अलग शैली के कारण वह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में भी बने रहते है.एक बार फिर अनंत सिंह एक खास वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए है.वायरल हो रहे वीडियो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

 अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह सबसे पहले थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया.इसके बाद वे गोपालगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे लेकिन इस समारोह की सबसे ज्यादा चर्चा वहां आयोजित रंगीन महफिल और मुजरा कार्यक्रम को लेकर हो रही है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात तक चले कार्यक्रम में नचनिया तवायफ गीतों पर ठुमके लगा रही है, जबकि सामने बैठे अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे है.माहौल उस समय और रंगीन हो गया जब समर्थकों ने डांस के दौरान जमकर नोट उड़ाने शुरू कर दिए.तालियों, शोर और ठुमकों से पूरी महफिल गुलजार दिखी.

वीडियो पर भर भर कर आ रहे है कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे अनंत सिंह का “पुराना रंगीन अंदाज” बता रहे हैं, तो कुछ जनप्रतिनिधि की गरिमा और सार्वजनिक छवि को लेकर सवाल उठा रहे है.कई यूजर्स वीडियो को शेयर कर मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे है.हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक विधायक अनंत सिंह या जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन गोपालगंज की यह रंगीन रात फिलहाल पूरे बिहार में चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है.

Tags:Anant SinghViral VideoBihar PoliticsMokama MLACash ShowerMujra PerformancePolitical BuzzTrending NewsSocial Media ViralBihar News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.