✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आनंद मोहन का पीएम पर तंज, कहा- 'दो गुजराती देश की संपत्ति बेच रहे और दो गुजराती ही खरीद रहे हैं'

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:55:34 AM

सुपौल(SUPAUL): सुपौल किशनपुर प्रखंड अंतर्गत सिसौनी में आयोजित एक जनसभा में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कुछ ऐसा कहा. जिसके बाद देश की राजनीति में भूचाल आ सकता है. आनंद मोहन ने इशारों-इशारों में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि दो गुजराती मिलकर देश को बेच रहे हैं, और दो गुजराती ही खरीददार भी हैं. मैं नाम नहीं लूंगा.

आनंद मोहन ने इशारे में पीएम मोदी को कहा देश बेचनेवाला

जिसमे बेचनेवाले पीएम मोदी और गृहमंत्री अमीत शाह और खरीदनेवाले अंबानी-अड़ानी की ओर से इशाराकरते हुए तीखा हमला किया. आगे कहा कि प्रधानमंत्री नेहरू पर जुबानी हमला करने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि नेहरू देश में विभिन्न संस्थाओं का गठन किसने किया.  लेकिन ये लोग केवल बेचने का काम कर रहे हैं.

मुगलों का इतिहास मिटाने की कोशिश की जा रही- आनंद मोहन

इसके साथ ही कहा कि बीजेपी और आरएसएस पर भी कई जुबानी हमले किए. और कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार देश के इतिहास को बदलना चाहती है. मुगलों का इतिहास मिटाने की कोशिश की जा रही है. जिन्होंने आजादी के पहली लड़ाई का शंखनाद किया था. ये लोग केवल हिंदू मुसलमान के बीच मतभेद पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं. देश के विभाजन में भी इनके जैसों का ही हाथ है. उन्होंने ओवैसी को भी बीजेपी का एजेंट बताया.

जनरेटर में खराब होने से मची अफरा-तफरी

वहीं सभा के क्रम में अचानक जनरेटर में खराबी आ गई.जिसकी वजह से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सांसद आनंद मोहन के पुत्र अंशुमन आनंद का भाषण रुक गया. हालांकि बाद में उन्होंने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में ही बिना माइक के अपना भाषण पूरा किया. जनसभा को पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार पूर्व विधायक उदय गोयल विधायक चेतन आनंद सहित महागठबंधन के अन्य कई नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

Tags:Anand Mohan's tauntAnand Mohantaunt on PMtwo Gujaratis are selling country's propertyGujaratisselling country's propertycountry's propertytwo Gujaratis are buyersI will not name anyonebiharsupaulanand modhan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.