✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CBI का एक अहम दस्तावेज ACB के ऑफिस से चोरी, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:24:03 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में ACB दफ्तर से एक अजीब मामला सामने आया है.आम तौर पर चोरी की खबरें  निजी दफ्तर और घरों से सामने आती थी. लेकिन इस बार चोर ने ACB के दफ्तर में ही चोरी कर लिया है. वह भी कोई समान की नहीं बल्कि एक दस्तावेज की. इस मामले के खुलासे के बाद ACB में हड़कंप मच गया है. आनन फानन में इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई है. बता दे कि लखनऊ से एक महत्वपूर्ण दस्तावेज डाक के जरिए रांची स्थित सीबीआई दफ्तर भेजा गया था लेकिन डाकिया ने गलती से उसे ACB के दफ्तर पहुंचा दिया.   

 ACB के दफ्तर में रीसीव कराया गया

जब सीबीआई दफ्तर में दस्तावेज नहीं पहुंचा तो अधिकारियों ने खोजबीन शुरू की. बाद में डाक विभाग से पता चला कि दस्तावेज ACB के दफ्तर में रीसीव कराया गया है. जानकारी मिलते ही डाक विभाग की ओर से दस्तावेज की मांग की गई. लेकिन Acb की ओर से दस्तावेज चोरी होने की बात कही गई. सीबीआई की ओर से डाक के संबंध में एसीबी को बताया गया है कि उसमें एक अहम कांड का मूल दस्तावेज था.जिसे लखनऊ से सीबीआई रांची शाखा को भेजा गया था.   

सीबीआई के एक अहम कांड के दस्तावेज की चोरी मामले में अब कोतवाली थाना में 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निर्गत शाखा में पदस्थापित आरक्षी राजू रंजन कुमार ने कोतवाली थाना में अज्ञात के विरुद्ध दस्तावेज चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:CbiRanchiAcbCbi lucknowPoliceRanchi policeKotwali policr

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.