✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैन में नहीं दिया पेट्रोल तो गुस्से में पंप कर्मचारी पर तलवार से वार! देखिए खौफनाक VIDEO

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 1:01:09 PM

MAHARSHTRA: बुलढाणा जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर बढ़ती अफरा-तफरी अब हिंसक घटनाओं का रूप लेने लगी है.  जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कैन में पेट्रोल नहीं देने की बात पर कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तलवार और दरांती से हमला कर दिया.इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

यह पूरी घटना खामगांव-अकोला मार्ग पर स्थित पिंप्राला फाटे के पास मौजूद केके रिलायंस पेट्रोल पंप की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, इलाके में ईंधन संकट की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल जमा करने में लगे हुए हैं.इसी दौरान कुछ वाहन चालक कैन लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों से पेट्रोल देने की मांग करने लगे.

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का हवाला देते हुए कैन में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया.बस इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. पहले आरोपियों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपना आपा खो दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने तलवार और दरांती निकाल ली और पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी सागर दिलीप आचार पर हमला कर दिया.अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.हमले में सागर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

घटना की सूचना मिलते ही Khamgaon Rural Police Station की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित कर्मचारी का बयान दर्ज किया.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमोल जाधव, अक्षय जाधव, चेतन जाधव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 15(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.वहीं, इस घटना के बाद इलाके में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और उससे पैदा हो रहे तनाव को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि ईंधन संकट के कारण कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं.लोग भविष्य की आशंका में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.

 

Tags:MAHARASHTRA CASEpetrol diesel crisis in bundhalamaharashtracrime newscrime updatebuldhanabuldhana case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.